जहरीली शराब कांड: हरिद्वार के आबकारी अधिकारी और सहायक आयुक्त निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब कांड में कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर शासन ने शुक्रवार को हरिद्वार के जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार और सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन दल को निलंबित कर दिया। इनके अलावा पांच अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का फैसला लिया गया है।
हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में आठ फरवरी की सुबह से जहरीली शराब के सेवन से मौत होने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो कई दिन तक जारी रहा था। अब तक 36 लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो चुके हैं।
आबकारी महकमे से जुड़े 13 अधिकारियाें और कर्मचारियाें को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उसी दिन निलंबित कर दिया गया था। जहरीली शराब प्रकरण में बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठने के बाद आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने हरिद्वार के जिला आबकारी अधिकारी समेत सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे।
आबकारी आयुक्त दीपेंद्र चौधरी ने इन अधिकारियों के जवाब को परीक्षण को शासन को भेज दिए थे। शासन ने नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार प्रशांत कुमार और सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन दल नाथू राम जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव आबकारी आनंद बर्द्धन ने बताया कि इनके अलावा सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन कैलाश बिंजोला, हरिद्वार के आबकारी उपायुक्त रमेश चौहान, संयुक्त आबकारी आयुक्त गढवाल बीएस चौहान, अपर आबकारी आयुक्त पीएस गर्ब्याल और सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन दल गढ़वाल मीनाक्षी टम्टा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।