फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi will hold a big rally in Uttarakhand next month for his government 9 years Complete

Uttarakhand: पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने उत्तराखंड में करेंगे बड़ी रैली, एक महीने चलेगा महाअभियान

Sun, 14 May 2023 10:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 May 2023 10:31 PM IST
सार

महा संपर्क महाअभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 19 व 20 मई को होगी। उसमें बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will hold a big rally in Uttarakhand next month for his government 9 years Complete
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जून में पीएम मोदी की उत्तराखंड में एक बड़ी रैली होगी। महाअभियान को लेकर 19 व 20 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


PM Modi Government 9 Years: देशभर में 10 लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसीलिए 15 मई से शुरू होने वाले सांसदों का विशेष संपर्क अभियान को टाल दिया गया। अब 30 मई से 30 जून तक दोनों अभियान एकसाथ चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पूरे देश में 51 रैलियां करेंगे

महा संपर्क महाअभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 19 व 20 मई को होगी। उसमें बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा महाभियान के दौरान ही प्रधानमंत्री पूरे देश में 51 रैलियां करेंगे। इनमें जून में एक बड़ी रैली मोदी की उत्तराखंड में होगी। यदि प्रधानमंत्री का समय नहीं मिला तो उनकी जगह अमित शाह और राजनाथ सिंह रैली करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ महाअभियान के लिए बैठक भी करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी हाईकमान के दिशानिर्देश पर 15 मई से सांसदों का विशेष संपर्क अभियान स्थगित कर दिया है। अब सांसदों व पार्टी की ओर से एकसाथ 30 मई से महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed