फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi will address bjp workers virtually at 10 lakh booths across india for complete 9 years

PM Modi Government 9 Years: देशभर में 10 लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Sun, 14 May 2023 10:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 May 2023 10:40 PM IST
सार

महा संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश कार्यसमिति के बाद 25 मई को जिला कार्यसमिति और 28 मई तक मंडल कार्य समिति की बैठक की जाएगी।

विज्ञापन
PM Modi will address bjp workers virtually at 10 lakh booths across india for complete 9 years
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल कार्यकाल पूरा होने पर शुरू होने वाले महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियों में जुट गई है। 30 और 31 मई को प्रधानमंत्री देशभर में 10 लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर कार्यसमिति की बैठकों में रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


Uttarakhand: पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने उत्तराखंड में करेंगे बड़ी रैली, एक महीने चलेगा महाअभियान
विज्ञापन


महा संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश कार्यसमिति के बाद 25 मई को जिला कार्यसमिति और 28 मई तक मंडल कार्य समिति की बैठक की जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी ने पीएम मोदी के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत 30 व 31 मई को पीएम मोदी देश के 10 लाख बूथ पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र के 250 प्रबुद्ध लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिनसे महाभियान के दौरान व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा, जून में कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं व फैसलों को लेकर घर-घर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed