PM मोदी भरेंगे उत्तराखंड की झोली, देंगे 13 हजार करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के झारखंड प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड का दौरा कर राज्य के लिए तेरह हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करेंगे।
केंद्र सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल को पार्टी 15 जून तक विकास पर्व के रूप में मनाएगी। बिना किसी जनलोकपाल बिल के मोदी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने को उन्होंने सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।
बद्रीनाथ रोड स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक करोड़ लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ी है जिससे बीस हजार करोड़ रुपयों की बचत सरकार को हुई।
केंद्र सरकार में उत्तराखंड को मिलेगा प्रतिनिधित्व
गैस सब्सिडी छोड़ने से बीपीएल परिवारों के एक करोड़ लोगों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा सके। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड का दौरा कर राज्य के लिए तेरह हजार करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में उत्तराखंड को जल्द ही प्रतिनिधित्व मिलेगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग के लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण कर लिया जाएगा।
प्रभावितों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, उमेश त्रिपाठी, मुन्नालाल मिश्रा, विवेक अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, अमित भारद्वाज आदि मौजूद थे।