फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi visit to Mukhba Harsil on 27th CM Dhami arrived to inspect Uttarkashi Uttarakhand News in hindi

Uttarkashi: पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियां परखने पहुंचे मुख्यमंत्री, धामों को मिल सकती है बड़ी सौगात

Mon, 24 Feb 2025 01:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Feb 2025 01:53 PM IST
सार

उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा का संदेश देने 27 फरवरी को मुखबा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। सीएम धामी भी आज तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

विज्ञापन
PM Modi visit to Mukhba Harsil on 27th CM Dhami arrived to inspect Uttarkashi Uttarakhand News in hindi
निरीक्षण करते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखबा हर्षिल दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करने हर्षिल पहुंचे। पीएम मोदी आगामी 27 फ़रवरी को मुखबा में मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां पर शीतकालीन पर्यटन के साथ भारत चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे लोगों और गंगोत्री यमुनोत्री धाम को वह बड़ी सौगात दे सकते हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के दौरे से पहले निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी ने यहां मंदिर समिति के लोगों से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुखबा में मां गंगा के दर्शन और विधिवत पूजा के बाद कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जहां भी गए। वहां श्रद्धालुओं और यात्रियों की संख्या बढ़ी है। केदारनाथ गए, माणा गए, वहां का विकास हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड के लिए शुभ हैं। इसलिए ज़ब वह मुखबा और हर्षिल आएंगे, तो इसकी पहचान को देश विदेश में अलग मुकाम मिलेगा। कहा कि पीएम के आने से शीतकालीन यात्रा को एक नया आयाम मिलेगा।

देवभूमी को खेलभूमि के रूप में पहचाना जाने लगा
सीएम ने कहा कि पीएम इन्वेस्टर समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए। देवभूमी को खेलभूमि के रूप में पहचाना जाने लगा है। सीएम से पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तैयारियों को परखने के लिए खुद मुखबा पहुंची थी।उन्होंने सचिवालय में भी पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की थी। 


ये भी पढ़ें...CM Pushkar Singh Dhami:  जौनसार बावर के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री, मॉर्निंग वॉक के साथ लोगों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारी भी तेजी से तैयारियों में लगे हैं। मुखबा में  स्थानीय उत्पादों, परंपरा से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही जाड़ समुदाय के लोगों से पीएम के स्वागत पर चर्चा की गई।

हर्षिल, मुखबा और बगोरी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों को समय से पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए इन तीनों गांव में सड़क सहित पैदल मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, मुखबा में व्यू प्वाइंट और हेलिपैड को सड़क से जोड़ने केे निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed