फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Pushkar Singh Dhami: जौनसार बावर के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री, मॉर्निंग वॉक के साथ लोगों से की मुलाकात

Mon, 24 Feb 2025 01:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Feb 2025 01:24 PM IST
सार

जौनसार बावर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि महासू महाराज की कृपा से बहुत सारे काम कर लिए। आज के समय में उत्तराखंड देश में विभिन्न विषयों में लगातार चर्चाओं में है। देश के अग्रणी राज्यों में हमारा स्थान आ रहा है। विकास के मामले में नीति आयोग के 2023-24 के इंडेक्स में पहले स्थान पर आया है। 

विज्ञापन
CM Dhami went out for morning walk interacted with local people and school children in Hanol market Vikasnagar
मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने की लोगों से बातचीत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज सुबह हनोल में मॉार्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।





बाजार भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय जा रही छात्राओं से भी मुलाकात कर उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार जौनसार-बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

CM Dhami went out for morning walk interacted with local people and school children in Hanol market Vikasnagar
मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम धामी ने त्यूणी में इससे पहले दिन मुख्य जन सेवक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे मां यमुना की सहायक नदी टोंस के तट पर इस नैसर्गिक सुंदरता, आध्यात्मिक चेतना, विशेष परंपराओं की पुण्य धारा में आप सभी के बीच आने का मौका मिला है। कहा कि 2022 के चुनाव परिणाम आने से पहले महासू महाराज के दर्शन करने के लिए आए थे। इसके बाद से प्रतीक्षा थी कि कब महासू महाराज बुलाएंगे।

CM Dhami went out for morning walk interacted with local people and school children in Hanol market Vikasnagar
सीएम धामी लोगों से बातचीत करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के पास स्थित मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे धाम में कोई भी अपनी इच्छा से नहीं आता है। आपकी इच्छा होगी और महासू महाराज की इच्छा नहीं होगी तो आप नहीं आ पाओगे। कहा कि रणवीर सिंह पीछे ही बैठे हैं, उन्होंने पूछा कि देवता के दर्शन के लिए कब चलेंगे तो उनको बताया कि जब बुलावा आएगा तब जाएंगे, हमारे सोचने से क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Dhami went out for morning walk interacted with local people and school children in Hanol market Vikasnagar
छात्रा से बात करते सीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अब महासू महाराज का आदेश हुआ। सीएम ने कहा कि उन्होंने तय किया था कि मुखवा हर्षिल में 27 को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सोचा था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से पहले महासू देवता के दर्शन जरूर करेंगे। विधानसभा का सत्र कल समाप्त हुआ है। उसे एक दिन पहले मैंने सोच लिया था कि अब वहां कार्यक्रम करना है। महासू देवता के दर्शन करेंगे उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आगे के कामों के लिए उनसे आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
CM Dhami went out for morning walk interacted with local people and school children in Hanol market Vikasnagar
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार विधानसभा में बहुत ऐतिहासिक काम किए गए हैं। एक कानून और बना दिया गया जिसकी प्रतीक्षा उत्तराखंड राज्य को लंबे समय से थी। इसके लिए अनेक मंचों पर लगातार आवाज उठती थी कि उत्तराखंड की जो हमारी जमीन और संसाधन हैं वह खुर्दबुर्द हो रहे हैं। अनेक प्रकार के लोग यहां आकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को खराब कर रहे हैं। कहा कि महासू महाराज की कृपा से राज्य के देवतुल्य जनता से किए गए सारे वचन पूरे किए। इस बार विधानसभा के सत्र में, जो लंबे समय से कह रहे थे कि सशक्त भू-कानून लाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed