हरिद्वार में रामदेव ने मोदी को बताया महामानव, पीएम बोले- ये मेरे लिए सरप्राइज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि केदारनाथ के दर्शन करके मैं धन्य हुआ। वहीं हरिद्वार पहुंचकर बाबा रामदेव ने मुझे सरप्राइज किया।
मुझे बुलाया और मैं पहुंच गया। मेरा अपने पर उतना भरोसा नहीं है। जितना मुझे देशवासियों की ताकत पर भरोसा है। आखिर में बाबा रामदेव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भी योगी हैं और उन्होंने सीएम भी योगी बनाने शुरू कर दिए हैं।
संबोधन में पीएम ने कहा, मैं यहां पहली बार नहीं आया। मुझे बार-बार यहां आने का सौभाग्य मिलता रहा है। कहा, बालकृष्ण की जड़ीबूटी स्वास्थ्य के लिए काम आती है। वहीं बाबा रामदेव की जड़ीबूटी संकल्प को दिशा देने के काम आती है। आज योग को लेकर बड़ा बदलाव आया है।
आप योग को कहीं भी कर सकते हैं। फुटपॉथ से लेकर मंदिर में भी कर सकते हैं। इसी के फलस्वरूप 21 जून को हम योग दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे रिसर्च सेंटर के उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला।
मोदी दादा ने गंदगी करने से मना किया है
कहा कि पतंजलि के माध्यम से बाबा रामदेव ने जो आंदोलन चलाया है, उसका महिमंडल न करते हुए उन्होंने लोगों को उन्हीं की भाषा और समझ के जरिए सिखायेंगे। वे उसी भाषा में आयुर्वेद को लेकर आएंगे और प्रेरणा देंगे। मां गंगा किनारे मौजूद पतंजलि का ये रिसर्च सेंटर दुनिया के किसी भी आधुनिक रिसर्च सेंटर से कम नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, रिसर्च में पता लगा है कि हमारा आयुर्वेद इसलिए लोगों तक नहीं पहुंच पाता क्योंकि वह हमारे लिए अनुकूल नहीं है। इसलिए सबसे पहले आवश्यकता है कि हमारे आयुर्वेद दवाईयों की पैकेजिंग अन्य दवाईयों की तरह कर दें तो अच्छा परिणाम निकलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि जितनी जिंदगियां डॉक्टर बचा लेते हैं, गरीबों को जितना दान आप करते हैं। उससे ज्यादा फल इसमें है अगर आप नदी को गंदगी से बचाएं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज की पीढ़ी स्वच्छता मुहिम में जुड़ रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे आज अपने मां-पिता को कह रहे हैं मोदी दादा ने गंदगी करने से मना किया है।
पीएम अगर लोहे को भी छू लें, वह हीरा हो जाए
इससे पहले पतंजलि योगपीठ में उद्घाटन के बाद कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले बाबा रामदेव ने कहा कि पूरा देश आज भारत का लोहा मान रहा है। क्योंकि देश को नरेंद्र मोदी के रुप में एक आदर्श नेतृत्व मिला। बाबा रामदेव ने ऐलान किया कि 21 जून को अहमदाबाद में पांच लाख लोगों की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जो सपना था स्वामी विवेकानंद समेत भारतीय क्रांतिकारियों का, उसका पालन हम अंतिम सांस तक करेंगे।
बाबा रामदेव ने कहा कि आज संपूर्ण राष्ट जिनसे गौरवांवित है। ऐसे राष्ट्र नायक जिनमें विश्व नायक का चरित्र है। जो भगवान के वरदान के रुप में देश को मिले हैं, ऐसी प्रतिभा के धनी हैं पीएम मोदी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महामानव और देश के राष्ट्रऋषि हैं। बाबा रामदेव के संबोधन के बाद पीएम के सम्मान में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज हर बच्चे की जुबान पर मोदी-मोदी है। कहा, पीएम अगर लोहे को भी छू लें, वह हीरा हो जाता है।