फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   players will go indonesia

इंडोनेशिया में दिखेगी उत्तराखंड की 'चौकड़ी'

Tue, 24 Sep 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Sep 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
players will go indonesia

देश में अंडर-13 वर्ग में नंबर वन का रुतबा हासिल कर चुके उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अब एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में दम दिखाएंगे।

विज्ञापन


पढ़ें, पोस्ट आफिसों से किसी भी वक्त निकाल सकेंगे पैसा
विज्ञापन


अक्तूबर में होने वाले टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड के चिराग सेन, कुहू गर्ग और अक्षिता भंडारी का भी भारतीय जूनियर टीम में चयन हुआ है। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीसी मनकोटी ने बताया कि इंडोनेशिया के कुडूस नगर में 8 से 13 अक्तूबर तक एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम में जगह मिली
टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड से चार खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली है। चिराग सेन और कुहू गर्ग को अंडर-17 वर्ग में चुना गया है। जबकि लक्ष्य सेन और अक्षिता भंडारी अंडर-15 वर्ग में अपना जलवा दिखाएंगे। चिराग सेन अपने वर्ग में एकल और मिश्रित युगल, कुहु गर्ग मिश्रित युगल में खेलेंगी।

पढ़ें, केबीसी की हॉट सीट पर बैठा देहरादून का नौजवान

जबकि लक्ष्य सेन एकल, युगल और मिश्रित युगल में हिस्सा लेंगे। अक्षिता भंडारी एकल और युगल वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। बीसी मनकोटी ने बताया कि बीते साल चीन में हुई एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में चिराग सेन ने एकल और युगल वर्ग में देश के लिए दो कांस्य जीते थे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed