{"_id":"eaa31b4f3f79fbde6fb971be3fa753ea","slug":"pauri-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो क्या पौड़ी सीट पर चलेगी पूर्व सैनिकों की पसंद?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो क्या पौड़ी सीट पर चलेगी पूर्व सैनिकों की पसंद?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Mar 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों की इस (पौड़ी) सीट पर 2009 में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक रहा था। उस समय टीपीएस रावत भाजपा के साथ थे।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था
इसके बावजूद कांग्रेस ने 14 में से दस विधानसभाओं में जीत का परचम फहराया था। चमोली की दूरदराज की सीटों पर भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था और इसी बूते कांग्रेस ने संसदीय सीट पर परचम भी फहराया था।
एक-दो सीटों को छोड़ भी दें तो 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना पूर्व प्रदर्शन बरकार रखा था। बसपा को न तो 2009 में और न ही 2012 में इस क्षेत्र की 14 विधानसभाओं में खास सफलता मिल पाई।
विज्ञापन
2004 में पौड़ी लोकसभा सीट भाजपा के पास थी। पर इसके बाद से इस सीट पर बाजी पलटती हुई दिख रही है। 2009 में इस सीट पर कांग्रेस ने परचम फहराया था और उस समय कांग्रेस का मतप्रतिशत भी बेहतर रहा था।
विज्ञापन
इस सीट पर पूर्व सैनिकों का बहुमत
पौड़ी की इस सीट पर पूर्व सैनिकों का बहुमत है और राजनीतिक दलों में पूर्व सैनिकों केअधिक से अधिक वोट पाने की होड़ रहती है।
इस बार भी इस सीट पर कांग्रेस के पास वन रैंक वन पेंशन का फार्मूला है तो भाजपा भी पूर्व सैनिकों में पैठ रखने वाले किसी चेहरे को मैदान में उतार सकती है।
इस सीट पर बसपा को खास सफलता नहीं मिल पाई है पर रक्षा मोर चा अब आप पार्टी का साथ लेकर मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।
2012 विधानसभा चुनाव में पौड़ी संसदीय सीट की 14 विधानसभाओं में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था। कांग्रेस ने 14 में से दस सीट हासिल की थी। भाजपा को केवल तीन सीट ही मिल पाई जबकि देवप्रयाग की सीट कांग्रेस बागी के खाते में गई थी।
2009 केलोक सभा चुनाव में भाजपा को देवप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी की तुलना में बढ़त मिली थी। ऐसे में अब तक का इतिहास बता रहा है कि भाजपा के लिए इस सीट पर अभी और मेहनत की दरकार है। इस समय प्रत्याशियों के लिहाज से भी इस सीट पर उलटफेर संभव है।
गढ़वाल संसदीय सीट
विधानसभा - भाजपा - कांग्रेस - बसपा
बदरीनाथ - 20.53 - 39.08 - 3.04
थराली - 31.59 - 32.86 - 2.00
कर्र्णप्रयाग - 17.05 - 22.78 - 1.05
केदारनाथ - 37.13 - 42.04 - 4.04
रुद्रप्रयाग - 27.10 - 29.65 - 2.60
देवप्रयाग - 26.77 - 15.83 - 2.49
नरेंद्रनगर - 42.65 - 43.47 - 1.20
यमकेश्वर - 32.20 - 23.96 - 1.27
पौड़ी - 36.40 - 42.82 - 2.43
श्रीनगर - 41.99 - 51.27 - 0.50
चौबट्टाखाल - 33.78 - 29.28 - 10.8
लैंसडौन - 38.70 - 22.35 - 6.90
कोटद्वार - 43.75 - 51.19 - 2.39
रामनगर - 31.21 - 37.00 - 17.7
मत प्रतिशत - 32.92 - 34.61 - 4.4
2009 के लोक सभा चुनाव में विधानसभा स्तर पर स्थिति
कांग्रेस - 10, मतप्रतिशत - 44.41
भाजपा - 4, मतप्रतिशत - 41.15
2004 के लोकसभा चुनाव में मतप्रतिशत
कांग्रेस - 41.09
भाजपा - 51.21
बसपा - 2.07
2012 के लोक सभा चुनाव में गढ़वाल में स्थिति
कांग्रेस - 10
भाजपा - 3
निर्दलीय - 1