फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   patients left doon hospital

अस्पताल छोड़कर भागने लगे मरीज

Fri, 20 Sep 2013 05:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Sep 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
patients left doon hospital

एक के बाद एक मरीज देहरादून स्थित दून हॉस्पिटल से अपने तीमारदारों के साथ भाग रहे हैं। ‘मैं अपने मरीज को नर्सों की हड़ताल के कारण ले जा रहा हूं।’ यह बात बीएचटी पर लिखकर दिनेश सेमवाल अपनी पत्नी अंजना को दून अस्पताल से लेकर उत्तरकाशी चले गए।

विज्ञापन


पढ़ें,
हुबली की बारिश ने देहरादून को रुलाया
विज्ञापन


अंजना के मस्तिष्क में सिस्ट है। बृहस्पतिवार को इसी तरह राजीवनगर के रहने वाले रोगी साजिद अली भी दून अस्पताल छोड़कर चले गए। आज उनकी स्पाइन सर्जरी होनी थी। वह वार्ड नंबर दो के बेड नंबर एक पर भरती थे। नर्सिंग स्टाफ के कार्य बहिष्कार के चार दिन हो गए। स्वास्थ्य विभाग और दून ग्रुप आफ हास्पिटल्स प्रबंधन की नींद नहीं टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सों के कार्य बहिष्कार के मद्देनजर कोई पुख्ता वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए गए। इसका नतीजा है कि गंभीर रोगी अस्पताल छोड़कर भाग रहे हैं। न्यूरो के मरीजों के आपरेशन रोक दिए गए हैं। इन तीन दिनों में तकरीबन दस रोगियों के आपरेशन होने थे।

पढ़ें, मुसीबत झेलने को तैयार रहे जनता

एसोसिएशन ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक तीन दिन तक दून ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के तीन अस्पतालों तक अपना आंदोलन सीमित रखा था। चौथे दिन बृहस्पतिवार को पूरे जिले की सीएचसी, पीएचसी का नर्स स्टाफ आंदोलन में शामिल हो गया है।


एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष अंजना भौमिक ने बताया कि 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरु होगा। उसके बाद पूर्णकालिक हड़ताल की घोषणा की जाएगी।

नर्स स्टाफ अभी तक तीन शिफ्टों में से दो शिफ्टों का कार्य बहिष्कार कर रहा है। पूर्णकालिक हड़ताल होने पर क्या स्थिति होगी? उससे निपटने की रणनीति क्या है? इस बारे में स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक गंभीरता से नहीं सोचा है। मरीजों को तकलीफ बढ़ती जा रही है।

पढ़ें, हेमकुंड साहिबः सेवादारों ने सरकार को दिखाया आइना

हालत यह है कि मरीजों ने इंटर्न से इंजेक्शन और ड्रिप लगवाने से मना कर दिया है। इंटर्न ड्रिप लगाने में पूरा हाथ गोद डालते हैं। वार्ड नंबर 16 के बेड नंबर 20 पर भरती रोगी जगदीश प्रसाद का कहना है कि अह वह इंटर्न से ड्रिप नहीं लगवाएंगे। डा एलके गुसाईं निदेशक दून ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स का कहना है कि अस्पतालों में रात को इमरजेंसी मेडिकल अफसर के अलावा एक डाक्टर की ड्यूटी और लगा दी गई है।

वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। फिर भी नर्सों के कार्य बहिष्कार का दायरा बढ़ता है तो दिक्कत होगी। शुक्रवार को दून अस्पताल जाकर नर्स स्टाफ से बात करेंगे। वैसे उनकी मांगों के संबंध में शासन को निर्णय लेना है। इसमें वक्त भी लग सकता है।
- डा जीएस जोशी, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed