फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paper leak of Uttarakhand madarsa board

यहां सुबह की पाली में बांट दिए शाम की पाली के पेपर, परीक्षा हुई रद्द 

Tue, 11 Apr 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
  Paper leak of Uttarakhand madarsa board

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड की परीक्षा का पेपर केंद्र व्यवस्थापकों की गलती से लीक हो गया। केलाखेड़ा केंद्र पर मंगलवार शाम की परीक्षा के सभी पेपर सुबह की पाली में बांट दिए गए। सूचना पर बोर्ड ने तत्काल परीक्षा पर रोक लगा दी और प्रदेश के सभी केंद्रों की शाम की पाली की परीक्षाएं रद्द कर दीं। अब संबंधित विषयों की परीक्षाएं 18 अप्रैल को सुबह की पाली में होंगी।

विज्ञापन


अरबी-फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। प्रदेश भर में 5775 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। सुबह 10 बजे की पाली में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षा थी। केलाखेड़ा स्थित मदरसा अल हिदायत-उल-इस्लाम में सुबह दस बजे की पहली पाली में दूसरी पाली के पेपर बांट दिए गए। बताया जा रहा है कि शाम की पाली के सभी पेपर एक ही बंडल में बंद थे, पूरा बंडल सुबह की शिफ्ट में खोल दिया गया। 
विज्ञापन


गलत पेपर बांटे जाने का पता चलने पर ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने इसकी सूचना जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत सिंह ने छात्र-छात्राओं से पेपर वापस ले लिए और बोर्ड को सूचित किया। बोर्ड ने केलाखेड़ा केंद्र पर मंगलवार की दोनों पालियों की परीक्षाएं रद्द कर दीं और प्रदेश के अन्य केंद्रों की शाम की शिफ्ट की परीक्षाएं रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे व्यवस्थापक तैनात किए गए

  Paper leak of Uttarakhand madarsa board

​बोर्ड के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक हामिदा खातून और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक फैजान अलवी को तत्काल हटा दिया। उनके स्थान पर दूसरे व्यवस्थापक तैनात किए गए। बुधवार की परीक्षाएं निर्धारित समयसारणी के आधार पर ही होंगी।

केलाखेड़ा केंद्र पर व्यवस्थापकों की गलती से दूसरे पेपर बांट दिए गए, जिस पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से केंद्र व्यवस्थापकों को हटा दिया। 13 अप्रैल को होने वाले पेपर नए केंद्र व्यवस्थापकों की देखरेख में होंगे। ड्यूटी पर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
-यशवंत सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, यूएस नगर

मामले में केंद्र व्यवस्थापकों की गलती सामने आई है। केंद्र संचालक को नोटिस भेजा जा रहा है। अल्पसंख्यक विभाग अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल 18 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जायेगी। 
-मौलाना जाहिद रजा रिजवी, कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तराखंड मदरसा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed