फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pandals will today farewell to the mother goddess

पंडालों से आज होगी देवी मां की विदाई

Sun, 13 Oct 2013 07:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Oct 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
Pandals will today farewell to the mother goddess

शहरभर में स्थित दुर्गा पंडालों से सोमवार को देवी की विदाई हो जाएगी। सुबह देवी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही सिंदूर खेला जाएगा।

विज्ञापन


सुहागिन महिलाएं देवी संग सिंदूर खेल, उनकी विदाई करेंगीं। सभी जगह से मूर्तियां अलग-अलग नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।

विशेष पूजा-अर्चना होगी
सोमवार को ढाकियों की धुन के बीच सुबह से ही देवी की विशेष पूजा-अर्चना होगी। पांच दिनों की पूजा के बाद देवी की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। इससे पहले रविवार को सभी जगह नवमी पूजन हुआ।

देवी को विशेष भोग लगाया गया एवं कुमारी पूजन किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बंगाली लाइब्रेरी में हिंदी नाटक ‘गोल्ड-मेडल’ का मंचन किया गया। बंगाली लाइब्रेरी में पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए माल देवता ले जाई जाएगी।
विज्ञापन


मूर्ति सौंग नदी ले जाई जाएगी
रायपुर ओएलफ में हो रहे दुर्गा पूजन से देवी की मूर्ति सौंग नदी ले जाई जाएगी। आराघर में हो रहे पंडाल से देवी की मूर्ति को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा। दुर्गाबाड़ी, आराघर, रायपुर, कांवली रोड सभी जगह कन्या पूजन आदि कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed