{"_id":"6a8b58eb464f1a10ac027120","slug":"pajitilani-ubhareu-motor-road-in-poor-condition-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1049346-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पजिटीलानी-उभरेऊ मोटर मार्ग खस्ताहाल, 13 गांवों की आवाजाही जोखिम भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पजिटीलानी-उभरेऊ मोटर मार्ग खस्ताहाल, 13 गांवों की आवाजाही जोखिम भरी
Mon, 24 Aug 2026 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के पजिटीलानी-जिसऊ-उभरेऊ मोटर मार्ग पर इन दिनों सफर करना किसी जानलेवा जोखिम से कम नहीं रह गया है। पजिटीलानी से सुरेऊ गांव तक सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और उनमें भरे पानी व कीचड़ ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल दोपहिया वाहन चालकों का है, जो कीचड़ में फिसलकर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई है।
लोनिवि अस्थाई खंड साहिया के इस मोटर मार्ग से पजिटीलानी, जिसऊ खराया, जिसऊ घराना, सुरेऊ, भंजरा, पंचरा, धीरोग, बागी, मंडोली और उभरेऊ समेत 13 गांव व खेड़े जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही के साथ ही नगदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने का भी यही मुख्य जरिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हमेशा हादसे का खतरा मंडराता है।
जनप्रतिनिधियों ने उठाई मरम्मत की मांग
सड़क की बदहाली पर जिसऊ घराना के प्रधान दाताराम शर्मा, उभरेऊ के प्रधान सुरेंद्र सिंह चौहान, जिसऊ खराया की प्रधान संजीता शर्मा और सुरेऊ के प्रधान प्रतिनिधि पूरण सिंह चौहान समेत नरेश शर्मा व सुनील शर्मा ने कड़ा रोष जताया। उन्होंने विभाग से अतिशीघ्र सड़क ठीक कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बरसात के दौरान मोटर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु रखने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। बारिश का मौसम समाप्त होते ही सड़क पर बने गड्ढों का भरान कराकर स्थिति दुरुस्त कर दी जाएगी। - अनुज भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (अस्थाई खंड साहिया)।