{"_id":"6ada0b71d0f77542890ab8b7","slug":"uttarakhand-cabinet-approval-supplementary-budget-of-rs-7412-crore-to-be-presented-in-the-assembly-session-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: विधानसभा सत्र में आएगा 7412 करोड़ का अनुपूरक बजट, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र में आएगा 7412 करोड़ का अनुपूरक बजट, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
Thu, 22 Oct 2026 06:44 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:44 PM IST
सार
गैरसैंण में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी है। इस बार भी सत्र के दौरान बेहतर व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आज कैबिनेट ने अनुपूरक बजट को लेकर भी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 27 अक्तूबर से दो दिवसीय विधानसभा सत्र का आयोजन होगा। यह इस सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र है। इस बार विधानसभा सत्र में 7412 करोड़ का अनुपूरक बजट आएगा। कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड कैबिनेट: 22 प्रस्ताव पास, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजनों को राहत, दो विवि बनेंगे, पर्यटन पर फोकस
विज्ञापन
स्पीकर ने 24 अक्तूबर को बुलाई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि गैरसैंण में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी है। इस बार भी सत्र के दौरान बेहतर व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय किया जाएगा।
विज्ञापन
24 अक्तूबर को देहरादून में बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सत्र गैरसैंण में हो रहा है और कार्यमंत्रणा में सिर्फ एजेंडा किया जाता है। गैरसैंण में सत्र के लिए कई व्यवस्थाएं करने के साथ स्टाफ की कमी होने से कई दिक्कत रहती है। इस वजह से देहरादून में कार्यमंत्रणा की बैठक बुलाई गई है।
सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026, उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 सहित अन्य विधेयक व और विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी।