फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   other community man physically assaulted girl and make video

दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म कर बनाया लड़की का वीडियो, सच सामने आया तो पैरों तले खिसकी जमीन

Tue, 30 Apr 2019 08:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 30 Apr 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
other community man physically assaulted girl and make video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

दो साल पहले फेसबुक पर जिस युवक से दोस्ती हुई उसकी सच्चाई कुछ और ही निकली। आरोप है कि युवक ने लड़की का दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। थाना कोटद्वार में सूचना मिली कि कोटद्वार स्टेशन पर एक आदमी किसी लड़की के साथ है जो संदिग्ध है। इस सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी मय फोर्स मौके पर गए। दोनों संदिग्धों में से लड़की की उम्र 19वर्ष  निवासी पौड़ी बताई जा रही है।

विज्ञापन


लड़के ने अपना नाम विनोद सिंह बिष्ट निवासी दिल्ली बताया और कहा कि हम दोनों शादी करने वाले हैं। पुलिस को शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर पता लगा कि इस आदमी का नाम असलम पुत्र माज़िद उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम-बिहार थाना नीमका जिला-सीकर राजस्थान, हाल निवासी 11 पॉकेट नरेला दिल्ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में पत्नी और दो बच्चे भी हैं

वह कपड़ों में डाई करने का काम करता है। जिसके दिल्ली में पत्नी और दो बच्चे भी हैं। उक्त लड़की रविवार को पॉलीटेक्निक का पेपर देने कोटद्वार आई थी। जहां अभियुक्त उससे मिलने आया और उसे होटल में ले जाकर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया।

लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसे अपना नाम विनोद बिष्ट बताया था। दोनों की दोस्ती करीब दो साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी। आरोपी खुद को शिक्षा विभाग का अधिकारी बताता था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर असलम ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन

अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया

युवती के कोटद्वार में रहने वाले रिश्तेदार ने विनोद सिंह बिष्ट उर्फ असलम के विरुद्ध थाना कोटद्वार पर पीड़िता को शादी का झांसा देने, गलत नाम-पता बताने, अश्लील वीडियो बनाने और बलात्कार करने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कराया है। जिस पर तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल (जिसमें पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाई गई थी) को भी कब्जे में ले लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। पीड़िता अभियुक्त की सच्चाई जानने के बाद से सदमे में है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed