फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   organization handed notice to swati

बागी स्वाती को संगठन ने थमाया 'नोटिस'

Thu, 15 Aug 2013 10:16 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2013 10:16 AM IST
विज्ञापन
organization handed notice to swati

डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष पद का टिकट न मिलने से नाराज स्वाती नेगी ने इस्तीफा दे दिया तो उनकी बगावत पर संगठन ने सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी कर दिया है। स्वाती को ‘गलती सुधार’ के लिए दो दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को एनएसयूआई ने छात्रसंघ प्रत्याशियों की घोषणा की थी। डीएवी से छात्रसंघ अध्यक्ष पद का टिकट न मिलने पर स्वाती नेगी ने पदाधिकारियों पर संगीन आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


पढें: NSUI में भरे हुए हैं बदमाशः स्वाती
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की नीतियों पर उठाए सवाल
बुधवार को स्वाती ने संगठन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनएसयूआई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अपना इस्तीफा भेज दिया।

स्वाती ने इस्तीफे में लिखा है कि एक ओर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की वकालत करते हैं लेकिन यह दावा गलत है। यहां केवल पुरुष प्रधान समाज का ही बोलबाला है।


संगठन के खिलाफ बगावत
संगठन के खिलाफ बगावत के सुर अपनाने वाली स्वाती को प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने नोटिस भेज दिया। भुल्लर ने कहा कि स्वाती का संगठन विरोधी रवैया जारी रहा तो दो दिन बाद उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा।

इस्तीफा नहीं निष्कासन
स्वाती के इस्तीफे के मामले पर सुमित्तर ने कहा कि उनका इस्तीफा नहीं बल्कि उन्हें निष्कासित किया जाएगा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार ने संगठन विरोधी गतिविधि में लिप्त पाए जाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed