फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   order issued to give three gas cylinders free of cost in uttarakhand

Free LPG Cylinder: साल में तीन गैस सिलिंडर मुफ्त देने का आदेश जारी, 1.84 लाख से अधिक अंत्योदय राशन कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

Thu, 19 May 2022 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 May 2022 10:18 PM IST
सार

शासनादेश के मुताबिक संबंधित गैस एजेंसी द्वारा अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त रिफिल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के बाद जुलाई एवं मार्च के अंत में बिल का प्रमाण व लाभार्थी का स्वप्रमाणित निर्धारित घोषणा पत्र जिलापूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
order issued to give three gas cylinders free of cost in uttarakhand
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : i stock

विस्तार

उत्तराखंड के एक लाख 84 हजार से अधिक अंत्योदय राशन कार्डधारकों को साल में रसोई गैस के तीन सिलिंडर मुफ्त मिलेंगे। वे साल में तीन बार मुफ्त गैस भरवा सकेंगे। बीते दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होने के बाद बृहस्पतिवार को शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक मुफ्त गैस सिलिंडर के लिए लाभार्थी के पास अंत्योदय राशन कार्ड होना जरूरी है। मुफ्त गैस भरवाने की सुविधा जनपद के जिलापूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी क्षेत्र की संबंधित गैस एजेंसी को अंत्योदय कार्डधार की सूची उपलब्ध कराएंगे। जिसके बाद संबंधित गैस एजेंसी द्वारा अंत्योदय कार्डधारकों को इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच पहला, अगस्त से नवंबर के बीच दूसरा और दिसम्बर 2022 से मार्च 2023 के बीच तीसरा गैस सिलिंडर मुफ्त भरवाने की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक संबंधित गैस एजेंसी द्वारा अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त रिफिल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के बाद जुलाई एवं मार्च के अंत में बिल का प्रमाण व लाभार्थी का स्वप्रमाणित निर्धारित घोषणा पत्र जिलापूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी नियमानुसार गैस एजेंसी को इसका भुगतान करेंगे। जिलापूर्ति अधिकारियों को इसके लिए बजट की धनराशि आयुक्त खाद्य द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गरीब परिवारों की महिलाओं को साल में तीन गैस सिलिंडर मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। सरकार आगे भी इस तरह के जनहित से जुड़े कदम उठाती रहेगी। -रेखा आर्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed