{"_id":"d494d99baa4e8c2fa36b3c0a65a58880","slug":"only-aadhar-card-initial-passport-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनाने के लिए अब आधार कार्ड ही काफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनाने के लिए अब आधार कार्ड ही काफी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Aug 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट बनाने में एड्रेस और आईडी प्रूफ की जगह आधार कार्ड मान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय आज (शुक्रवार) से इस सुविधा को उत्तराखंड में भी लागू कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को इसके निर्देश जारी किए हैं। पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को सरल करने की योजना के तहत विदेश मंत्रालय ने यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीए) के साथ भी समन्वय किया है।
कोई नागरिक अगर पासपोर्ट के ऑनलाइन आवेदन में अपने आधार कार्ड का नंबर देता है तो उसे पते और परिचय पत्र के रूप में कोई और दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं होगी। पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) में बायोमीट्रिक जांच के अप्वाइंटमेंट के वक्त आधार कार्ड की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
आधार कार्ड का यह डाटा यूआईडीए के केवाईसी प्लेटफार्म पर जाएगा। यूआईडीए से आवेदक का नाम, पता, फोटो का ब्यौरा पीएसके के सक्षम अधिकारी के पास ऑनलाइन वापस आएगा। दिल्ली समेत सात पीएसके पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरूआत के बाद शुक्रवार से यह योजना हाथीबड़कलां (देहरादून) स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में भी लागू की जा रही है।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से विदेश मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए यहां भी होमवर्क किया जा रहा था। गुरुवार को मंत्रालय से निर्देश मिल गए हैं। शुक्रवार से उत्तराखंड के आवेदकों को भी इस योजना का फायदा मिलने लगेगा।
- विनय शंकर पांडेय, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी