{"_id":"b2185e6500c66be75a38bf752bbcecbd","slug":"online-shopping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी ट्रेडर्स पर ऑन लाइन शॉपिंग का दंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी ट्रेडर्स पर ऑन लाइन शॉपिंग का दंश
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 17 Oct 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑन लाइन शापिंग पोर्टल फ्लिपकार्ट का तमाशा तो महज एक दिन का था। देहरादून के आईटी से जुड़े ट्रेडर्स पहले ही ऑन लाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन
डायरेक्ट बिक्री में ज्यादा गिरावट
इन उत्पादों की डायरेक्ट बिक्री में 40 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इससे घबराए दून के तकरीबन 250 ट्रेडर्स अब इसके विरोध में उतर आए हैं। संघर्ष के लिए उत्तरांचल आईटी ट्रेड एसोसिएशन के बैनर तले एक प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन की आज इस संबंध में बैठक है, जिसकी जानकारी सभी डीलर्स को एक ई-मेल के जरिए भेज दी गई है। अकेले दून में हर रोज इन उत्पादों का 5 करोड़ से भी अधिक का कारोबार है, लेकिन अब डीलरों की पेशानी पर बल हैं।
विज्ञापन
उत्तरांचल आईटी ट्रेड एसोसिएशन से जुड़े अजीत नेगी बताते हैं कि लैपटाप, प्रिंटर या अन्य इसी तरह के उत्पाद की खरीद आन लाइन प्राइस से अधिक में होती है, लिहाजा इससे डीलर सीधे नुकसान में हैं।
दून में रोजाना 5 करोड़ से अधिका का कारोबार
अगर वह डिस्ट्रीब्यूटर्स के स्थान पर खुद ऑन लाइन सामान मंगाने लगें और इंस्टालेशन फी पर ही फोकस करें तो शायद ज्यादा अच्छा होगा। वह डिस्ट्रीब्यूटर्स पर भी सामान सस्ता करने का दबाव बनाने की बात कहते हैं।
उनके मुताबिक ट्रेड से जुड़े ढेरों ऐसे लोग हैं, जो भविष्य का संकेत समझ चुके हैं और अब व्यवसाय बदलने की भी तैयारी में हैं। इनमें ऐसे भी हैं, जो सालों से इस ट्रेड में हैं।