{"_id":"bb9e73d6e365d45784b65128bccb09d1","slug":"online-banking-service-abort-on-sunday-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को बंद रहेगी बैंकों की ऑनलाइन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को बंद रहेगी बैंकों की ऑनलाइन सेवा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Sep 2013 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम की हालत इन दिनों खस्ता है। रविवार को मेंटिंनेंस के कारण पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की इंटरनेट बैकिंग सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
विज्ञापन
यह सर्विस शनिवार रात 11 बजे से बंद हो गई, जो रविवार रात 11 बजे तक ठप रहेगी। सिस्टम मेंटिनेंस के चलते ग्राहकों को कई घंटे इस सुविधा से महरूम रहना पड़ेगा। इस संबंध में बैंक प्रबंधन की ओर से बैंक की वेबसाइट पर भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
एचडीएफसी की नेट बैंकिंग बंद
एचडीएफसी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा भी शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से बंद हो गई। अब यह रविवार को शाम सात बजे तक ही दुरुस्त हो पाएगी। उधर, सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते बैंकों के एटीएम ने भी शनिवार शाम छह बजे से पैसे उगलने बंद कर दिए।
विज्ञापन
यह अब रविवार शाम साढ़े चार बजे तक ही दुरुस्त होंगे। डेबिट कार्ड के जरिए लेन-देन भी शनिवार दोपहर ढाई बजे से बंद हो गया। यह रविवार शाम साढ़े चार बजे तक ठप रहेगा। एफडी बुकिंग की सुविधा भी शनिवार को को दोपहर पौने दो बजे से लेकर इस दिन शाम साढ़े पांच बजे तक उपलब्ध नहीं हो पाई।