{"_id":"d50a5a8ea63a0e3035a4c947dc84dff0","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़कीः सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में भगवानपुर के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हाईवे पर यह हादसा बुधवार को देर रात को हुआ।
विज्ञापन
बताया गया कि देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार त्यागी निवासी चुडिय़ाला के रूप में हुई है।
अज्ञात वाहन और वाहन सवार फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
कृषि मंत्री हरक का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा
उधर, बुधवार को रुड़की से हरिद्वार की तरफ आते समय कृषि मंत्री हरक सिंह रावत का वाहन पंतजलि के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा। जानकारी के अनुसार हरक सिंह रावत रुड़की से लौट रहे थे।
विज्ञापन
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पंतजलि के पास एक तरफ ट्रक खड़ा था। सामने से बाइक सवार दंपति सामने आ गए। बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में मंत्री का वाहन ट्रक से टकराने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
हरिद्वार मंडी समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा भी उनके साथ में थे। संजय चोपड़ा ने बताया कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया।