{"_id":"687177132c2117054809e386","slug":"one-arrested-with-five-liters-of-raw-liquor-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-736642-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
Sat, 12 Jul 2025 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर से पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति एटनबाग की ओर कच्ची शराब लेकर जा रहा है। पुलिस एटनबाग पहुंची। यहां एक व्यक्ति को लाल रंग का जेरिकेन लेकर जाते देखा गया। पुलिस ने व्यक्ति को रोककर जेरिकेन की जांच की तो उसमें पांच लीटर कच्ची शराब मिली। आरोपी ने अपना नाम हरबर्टपुर के रामगढ़ निवासी रमेश बताया।
विज्ञापन