{"_id":"66eb26cb97dba3efc6028556","slug":"on-wednesday-the-deputy-municipal-commissioner-gave-strict-dehradun-news-c-5-1-drn1030-504716-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: नई व्यवस्था...पहले लगाएंगे हाजिरी, फिर वार्डों में पहुंचकर कूड़ा उठाएंगे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: नई व्यवस्था...पहले लगाएंगे हाजिरी, फिर वार्डों में पहुंचकर कूड़ा उठाएंगे सफाईकर्मी
Thu, 19 Sep 2024 12:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:45 AM IST
सार
डीएम सविन बंसल के नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुधारने के निर्देश पर बुधवार को उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने तीनों कंपनियों और निगरानी करने वाली दो कंपनियों के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कूड़ा उठाने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बुधवार को उप नगर आयुक्त ने कंपनियों को कड़े निर्देश दिए। कहा सुबह छह से सात बजे के बीच पार्किंग से निकलकर गाड़ियां हर हाल में वार्डों तक पहुंचनी चाहिए। कहा कि इससे पहले गाड़ियों के चालक और हेल्पर प्वाइंटों पर मौजूद नगर निगम के सफाई निरीक्षक या फिर सुपरवाइजर के पास उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल के नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुधारने के निर्देश पर बुधवार को उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने तीनों कंपनियों और निगरानी करने वाली दो कंपनियों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक और कंपनियों के कार्यों की समीक्षा की गई। उप नगर आयुक्त ने कहा कि तीनों कंपनियों के कूड़ा वाहन चालक हर हाल में सुबह छह बजे से सात बजे के बीच पार्किंग से निकलकर वार्डों तक पहुंचेंगे। गाड़ियों के चालक-हेल्पर को पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति के स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उसके बाद टीमें अपने आवंटित वार्ड के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
Dehradun News: कोरोनेशन में तीन और दवा काउंटर खुले, मरीजों को बड़ी राहत
विज्ञापन
कूड़ा उठाने की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा रहा है। पार्किंग से निकलने वाली गाड़ियाें के चालक और हेल्पर वार्ड में प्वाइंटों पर पहुंचकर सुपरवाइजर की मौजूदगी में हाजिरी दर्ज कराएंगे और उसके बाद आवंटित वार्डों-जगहों के लिए रवाना होगी।
- गोपाल राम बिनवाल, उप नगर आयुक्तI