फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three additional medicine counters have opened in District

Dehradun News: कोरोनेशन में तीन और दवा काउंटर खुले, मरीजों को बड़ी राहत

Thu, 19 Sep 2024 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three additional medicine counters have opened in District
Iडीएम के अस्पताल में निरीक्षण के बाद दवा काउंटरों की संख्या बढ़कर पांच हुई
विज्ञापन

I

I
I

Iअस्पताल में जल्द ब्लड बैंक और नीकू वार्ड की सुविधा भी मिलेगीI

जिला अस्पताल कोरोनेशन में मरीजों की सुविधा के लिए तीन अतिरिक्त दवा काउंटर खुल गए हैं। काउंटरों की संख्या बढ़कर अब पांच हो गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से काउंटर बढ़ाए गए हैं। अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने और नवजात शिशु गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) वार्ड के संचालन के लिए डीएम ने 21 सितंबर को बैठक भी बुलाई है।

पिछले दिनों डीएम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। अस्पताल में दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। डीएम ने मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और अस्पताल प्रशासन से व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। अस्पताल में ब्लड बैंक और नीकू वार्ड न होने पर भी डीएम ने हैरानी जताई थी। पीएमएस डाॅ. वीएस चौहान ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने तीन अतिरिक्त दवा काउंटर खोल दिए हैं। काउंटर की संख्या बढ़ने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




वहीं अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने और नीकू वार्ड संचालित करवाने के लिए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी और सीएमओ की 21 सितंबर को बैठक बुलाई है। डीएम ने कहा कि ये उनकी प्राथमिकता में हैं। कहा कि नीकू वार्ड संचालित होने से अस्पताल में प्रसव दर बढ़ेगी। ब्लड बैंक होने से जरूरतमंदों को खून के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed