फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the fifth day of Shri Ram Leela going on in Doon

रामलीला : राम विवाह और केवट संवाद का हुआ मंचन

Tue, 08 Oct 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
On the fifth day of Shri Ram Leela going on in Doon
Iटिहरी नगर के आजाद मैदान और रामलीला मैदान में मंचन देख दर्शक हुए भावविभोरI
विज्ञापन




दून में चल रही श्रीराम लीला में पांचवें दिन केवट संवाद, राम-भरत मिलाप, श्रीराम विवाह की लीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान तकनीक का प्रयोग कर अद्धभुत दृष्य दिखाए गए।



टिहरी नगर के आजाद मैदान में श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी की रामलीला में केवट लीला, राम-भरत मिलाप का मंचन किया गया। नाव और पीछे स्क्रीन पर सरयू नदी के दृश्य को देख दर्शक भाव विभोर हो गए। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सुमित्रा ध्यानी, सुशील बहुगुणा, निशांत थपलियाल मौजूद रहे। वहीं, श्री रामलीला कला समिति हनुमान चौक की रामलीला मैदान में चल रही रामलीला मेें श्रीराम विवाह, राज्य अभिषेक घोषणा का मंचन किया गया। मथुरा के कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष राकेश महेन्द्रू, आरएसएस के प्रांत प्रचारक शैलेंद्र शर्मा, विशाल गुप्ता, सोमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




I
I

Iआज शामिल होंगे अभिनेता शक्ति कपूरI



टिहरी नगर के आजाद मैदान में चल रही रामलीला में मंगलवार को अभिनेता शक्ति कपूर शामिल होंगे। समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि शक्ति कपूर रात करीब आठ बजे रामलीला स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed