ओलंपियन मनीष रावत बुधवार को उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टर बन गए। मुख्यंमत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हरीश रावत ने मनीष रावत का बैज अलंकरण किया। इस दौरान मनीष रावत की मां निर्मला देवी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
राज्य सरकार ने मनीष रावत को पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति देने का निर्णय लिया था। बुधवार दोपहर 12 बजे सीएम
आवास में आयोजित अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत स्वयं मनीष को रैंक प्रदान की।
समारोह में डीजीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उत्तराखंड पुलिस के पहले ओलंपियन मनीष रावत ने रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13वां स्थान हासिल किया था।
कुछ दिन पहले ही मनीष रावत ने प्रमोशन के लिए कांस्टेबल पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एडीजी अशोक कुमार ने नए सिरे से मनीष को इंस्पेक्टर बनाने के लिए फाइल तैयार की थी। जिस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत और डीजीपी एमए गणपति ने सहमति जताई थी।
5 of 6
amar ujalam honor olypic player manish rawat
- फोटो : amar ujala
चमोली जिले के सगर गांव निवासी मनीष रावत ओलंपिक में 13वें स्थान पर रहे थे। पुलिस विभाग में कांस्टेबल मनीष को अब
तक एक भी प्रमोशन नहीं मिला है। जबकि वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विभाग के लिए पदक जीत चुके
हैं। सरकार की आउट ऑफ टर्न पदोन्नति नियमावली के तहत मनीष को दारोगा बनना था, लेकिन अब उन्हें सीधे इंस्पेक्टर बनाया जाएगा।