{"_id":"597440124f1c1b94518b47c7","slug":"officer-suspended-after-telling-his-mann-ki-baat-to-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस अफसर ने की PM मोदी से मन की बात तो हो गए सस्पेंड, जानिए पूरा वाकया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस अफसर ने की PM मोदी से मन की बात तो हो गए सस्पेंड, जानिए पूरा वाकया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
PM MODI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के राज्य माल एवं सेवा कर विभाग के राज्य माल एवं सेवा कर अधिकारी अनिल कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मन की बात बताने के बाद सस्पेंड कर दिए गए। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
अनिल कुमार पर कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने और व्यापारियों का उत्पीड़न करने के आरोप है। विभिन्न आरोपों के साथ ही उन पर सीधे उच्चाधिकारियों के साथ ही सीएम और पीएम को पत्र लिखने का आरोप भी है।
विज्ञापन
विभाग द्वारा अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई आयुक्त राज्य कर श्रीधर बाबू अद्दांकी ने की।
अल्मोड़ा में भी व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप
बताया गया कि राज्य माल एवं सेवा कर अधिकारी अनिल कुमार संयुक्त आयुक्त रुद्रपुर कार्यालय से संबद्ध चल रहे हैं। पिछले साल उनका ट्रांसफर अल्मोड़ा हो गया था।
अल्मोड़ा में व्यापारियों के उत्पीड़न के आरोप पर अनिल कुमार को रुद्रपुर में संबद्ध किया गया था। हरिद्वार में भी उन पर व्यापारियों के उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इसके अलावा विभागीय हेरार्की (पदानुक्रम) का अनुपालन न करते हुए सीधे उच्चाधिकारियों से पत्राचार समेत अनिल कुमार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजते थे।
अब आयुक्त राज्य कर ने उन्हें निलंबित कर दिया। अनिल कुमार पर पहले से एक विभागीय जांच चल रही है।