{"_id":"87cbdf08957f2206f365c3abb562d693","slug":"officer-pray-nanda-devi-for-snowfall-in-auli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के लिए मां नंदा की शरण में निगम अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के लिए मां नंदा की शरण में निगम अधिकारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Jan 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी नहीं होने से सबसे ज्यादा निराश गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
दरअसल फरवरी में औली में विंटर कार्निवाल होना है। बर्फ नहीं गिरी तो कार्निवाल का सारी तैयारियां धरी की धरी रह जाएंगी। ऐसे में निगम के अधिकारियों ने लाता गांव की मां नंदा से बर्फबारी की मन्नत मांगी है।
हे नंदा मां बर्फ दे दो, विंटर कार्निवाल से पहले औली को बर्फ से लकदक कर दो। मन्नत पूरी होते ही आपके मंदिर में पूरे गांव के लोगों के लिए भंडारा कराया जाएगा। इन दिनों जीएमवीएन के कर्मचारी-अधिकारी कुछ इसी तरह से मां नंदा से प्रार्थना करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए कर्मचारी मंदिर जाकर मां से मन्नत मांग कर आए हैं। कुछ दिन पहले जब कर्मचारी मन्नत मांगने गए थे तो उस दिन मां की कृपा हुई थी और औली में बर्फ भी पड़ी थी लेकिन बर्फ हल्की थी जो कि धूप के निकलते ही पिघल गई। उसके बाद भी बर्फ पड़ी लेकिन वो भी नाम मात्र की है। अब निगम को सिर्फ मां नंदा से ही उम्मीद है।
विज्ञापन
औली में होने वाले आयोजन से पूर्व मां नंदा की पूजा तो हम हमेशा से ही करते हैं। बर्फ नहीं पड़ने से इस बार अधिक चिंता है। ऐसे में मां नंदा से विशेष मन्नत मांगी गई है। बाकि निगम स्तर से तैयारियां जोरों पर की जा रही है।
- बीएल राणा, महाप्रबंधक (पर्यटन), जीएमवीएन