फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nutrition Month Campaign will conclude in Dehradun with grand ceremony: Rekha Arya

पोषण माह अभियान का देहरादून में होगा भव्य समापन : रेखा आर्या

Tue, 14 Oct 2025 04:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
Nutrition Month Campaign will conclude in Dehradun with grand ceremony: Rekha Arya
पोषण माह अभियान का देहरादून में होगा भव्य समापन : रेखा आर्या
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में होगी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राष्ट्रीय पोषण माह-2025 का समापन समारोह 17 अक्तूबर को होगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक देहरादून में आयोजित समारोह में केंद्रीय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर प्रदेश भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के उचित पोषण को बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न योजना, सुनहरे 1000 दिन योजना, अन्नप्राशन और गोद भराई जैसे विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही पोषण किट और महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया जाएगा ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया जा सके।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद कैबिनेट ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह हमारे लिए केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु के स्वस्थ भविष्य की नींव है। इस समापन समारोह के माध्यम से सरकार चाहती है कि पोषण का संदेश हर घर तक पहुंचे और कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो।
इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियों का जिम्मा विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया है।
बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंशी लाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed