फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NS. Make a career in software development through walk course

बी. वॉक कोर्स के जरिए सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट में बनाएं करियर

Thu, 12 Aug 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
NS. Make a career in software development through walk course
छात्र-छात्राओं के लिए बी.वॉक (बैचलर ऑफ वोकेशनल) में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कोर्स बेहतरीन कॅरिअर बन सकता है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से बी.वॉक सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट कोर्स शुरू किया गया है।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. सुशीला शर्मा ने बताया कि वोकेशनल कोर्स में छात्र-छात्राओं को किसी खास फील्ड के ट्रेड्स के बारे में बताया जाता है। इनकी मदद से उन्हें अपना व्यवसाय या नौकरी खोजने में आसानी रहती है। एसआरएचयू में बी. वॉक सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट कोर्स सेमेस्टर पर आधारित तीन साल का डिग्री कोर्स होगा। 12 वीं पास छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। बी. वॉक डिग्री कोर्स ग्रेजुएशन के समान ही होगा। इसके बाद इच्छुक छात्र-छात्राएं पोस्ट-ग्रेजुएशन भी कर सकते हैं। बी. वॉक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट डिग्रीधारक छात्र-छात्राएं एप्लीकेशन डेवलपर, ग्राफिक डिजाइनर, वेबसाइट डेवलपर, यूजर इंटरफेस डेवलपर, प्रोग्रामर, सॉफ्टवेयर टेस्टर, सॉफ्टवेयर एनॉलिस्ट, कोडर, एल्गोरिथम डिजाइनर, यूआई डिजाइनर आदि क्षेत्रों में कॅरिअर बना सकते हैं। इस कोर्स के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी की तमाम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। ज्यादा जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.srhu.edu.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी ईमेल admissions@srhu.edu.in या 0135-2471135, मोबाइल नंबर - 7055309531, 7055309532, 8194009631, 8194009632, 8194009640, टोल फ्री नंबर 18001210266 पर कॉल या एसएमएस से जानकारी ले सकते हैं। एसआरएचयू की ओर से उत्तराखंड के निवासी छात्र-छात्राओं के लिए 40 फीसदी सीटें आरक्षित रखी गई हैं। साथ ही ट्यूशन फीस में 26 फीसदी की छूट मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed