फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   now cbi investigate nrhm medicine scam

सफेदपोशों तक पहुंचेंगे सीबीआई के हाथ

Thu, 02 Jan 2014 11:02 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Jan 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
now cbi investigate nrhm medicine scam

उत्तराखंड में हुए एनआरएचएम दवा घोटाले में सूचना आयोग ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर गेंद सरकार के पाले में डाल दी है।

विज्ञापन


सीबीआई करेगी जांच
कई जांच रिपोर्टों के बावजूद मामले पर कार्यवाही से बच रहा विभाग सीबीआई जांच का नाम आते ही हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जांच अगर सीबीआई करती है तो उसके हाथ कइयों के गिरेबान तक पहुंचेंगे।

पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही 'बरसे' शुभ संकेत
विज्ञापन


सूचना आयोग की सिफारिश को सीबीआई को भेजे जाने के संकेत प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने दिये हैं। हालांकि जांच सौंपे जाने का अंतिम फैसला सरकार लेगी। रुड़की ड्रग वेयरहाउस में 22 लाख रुपए की एक्सपायर दवाएं मिलने के मामले में पांच वर्ष तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, सावधान आपदा के निशाने पर है एक और धाम

तीन जांच रिपोर्टों अब तक आ चुकी हैं। एक रिपोर्ट में दोषी तक चिन्हित हैं। सूचना आयोग के निर्देश पर साढ़े ग्यारह करोड़ कुल दवा खरीद की चौथी जांच महानिदेशालय स्तर से शुरू हुई लेकिन उसमें जांच कमेटी ने हाथ खड़े कर दिए।

पढ़ें, मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव


अब जब सूचना आयोग ने सीबीआई जांच की सिफारिश से विभाग में खलबली मची हुई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश ने कहा कि सूचना आयुक्त की सीबीआई जांच सिफारिश को माना जा सकता है।

विशेषज्ञ तैनात किये जाएंगे

आदेश की कापी आने के बाद सरकार सीबीआई जांच के लिए भेज सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की अनियमितता न पेश आए इसके लिए विशेषज्ञ तैनात किये जाएंगे।

सीबीआई उठा सकती है पर्दा
दवा खरीद में बरती अनियमितताएं कई जांचों के बाद सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब भी उसपर पर्दा पड़ा है। शासन लोकायुक्त को रिपोर्ट दे चुकी है कि अनियमितताएं हुई हैं, लेकिन सरकार कार्यवाही करने से बच रही है।

पढ़ें, अगर पानी-बिजली का बिल आए तो जमा न करें!

शासन और विभाग की जांच रिपोर्ट पर जब कार्यवाही नहीं हुई तो अब सीबीआई जांच को करवा कर हकीकत का पता लगाया जा सकता है। एक सप्ताह के भीतर आयोग के फैसले की कापी शासन में पहुंच जाएगी जिसके बाद यह तय होगा कि जांच सीबीआई को जाएगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed