{"_id":"4df185038991115168516410ad3680bf","slug":"november-will-start-with-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरखा रानी के साथ होगा नवंबर का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरखा रानी के साथ होगा नवंबर का आगाज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Oct 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में नवंबर माह का आगाज बरखा रानी के साथ हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो आने वाली 31 अक्तूबर से ही मौसम बिगड़ने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विकसित हो सकते हैं गरजन वाले बादल
आंशिक बादलों के साथ ही गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं, जबकि आगामी एक नवंबर को राजधानी में बादलों के साथ ही बारिश के आसार हैं। दून में सोमवार को भी दिन का पारा औसत से नीचे रहा।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान औसत से तकरीबन एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। आकलन 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 28 अक्तूबर को आंशिक बादलों के बाद हालांकि आगामी 29 और 30 अक्तूबर को आसमान साफ बना रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उधर, एक नवंबर के बाद एक बार फिर आसमान साफ बने रहने की संभावना है।
आने वाले चार दिनों में यूं रह सकता है पारा
29 अक्तूबर- 28/14
30 अक्तूबर- 28/13
31 अक्तूबर- 27/14
एक नवंबर- 27/14