फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to remove six shops for ropeway construction, traders angry

Dehradun News: रोपवे निर्माण के लिए छह दुकानों को हटाने का नोटिस, व्यापारी नाराज

Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Notice to remove six shops for ropeway construction, traders angry
पुरुकुल रोपवे निर्माण के लिए मसूरी शहर की शिफन कोर्ट बस्ती के बाद अब नगर पालिका परिषद की छह दुकानों को तोड़ने के लिए पालिका ने नोटिस दिए। इससे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। पालिका ने छह दुकानदारों को विस्थापन के लिए दो विकल्प दिए। जगह का चयन होने के बाद दुकान बनाने की दिशा में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के इस फैसले के विरोध में गांधी चौक स्थित छह दुकानदारों के समर्थन में कई जनप्रतिनिधि एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कहा कि कोई भी विकास का विरोध नहीं कर रहा लेकिन किसी भी दुकानदार की रोजी रोटी को छीनने का अधिकार किसी को नही। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि सभी दुकानदारों का पहले विस्थापन किया जाए उसके बाद दुकानों को तोड़ा जाए। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि सभी छह दुकानदारों को किंक्रेग और कैंपटी टैक्सी स्टैंड के निकट दुकान बनाने के लिए विकल्प दिए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, सभासद दर्शन रावत, जगजीत कुकरेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed