फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to 15 houses and three tube well operators

Dehradun News: पानी की बर्बादी पर 15 घरों और तीन ट्यूबवेल संचालकों को नोटिस

Mon, 06 May 2024 03:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Notice to 15 houses and three tube well operators

विज्ञापन
पेयजल की बर्बादी और पानी बेचने का धंधा करने वालों पर जल संस्थान ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है। रविवार को जल संस्थान की नॉर्थ डिवीजन की टीम ने कौलागढ़ जोन में चेकिंग अभियान चलाया। 15 घरों में पानी की बर्बादी मिली। वहीं, घरेलू कनेक्शन पर अवैध तरीके से संचालित तीन ट्यूबवेल भी पकड़े गए। जल संस्थान ने ट्यूबवेल संचालकों और 15 घरों के स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।

रविवार की सुबह नॉर्थ डिवीजन की टीम कौलागढ़ जोन में निरीक्षण करने पहुंची। वहां 15 घरों में पेयजल की बर्बादी की जा रही थी। इन सभी घरों के स्वामियों को नोटिस दिए गए। तीन ट्यूबवेल भी निजी कनेक्शन से अवैध रूप से चल रहे थे। ट्यूबवेल संचालक एनओसी भी नहीं दिखा सके। अधिशासी अभियंता नॉर्थ डिवीजन की ओर से इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अभय भंडारी, अपर सहायक अभियंता मोनिका बिष्ट आदि रहे। वहीं, शनिवार को जल संस्थान ने नौ ट्यूबवेल ऐसे चिह्नित किए थे जो घरेलू कनेक्शन से चल रहे थे और उनसे पानी बेचा जा रहा था।
विज्ञापन


----------------



घरों में करते हैं पेयजल की बर्बादी

शहर में ऐसे तमाम घर हैं जहां पर पेयजल की बर्बादी होती है। घरों में फर्श और वाहनों की धुलाई की जाती है। गार्डन में पानी छोड़ा जाता है। इससे हजारों लीटर पेयजल की बर्बादी होती है। जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग का कहना है कि पेयजल की बर्बादी करने से खुद को रोकना होगा। अगर पेयजल की बर्बादी नहीं रुकी तो आने वाले दिनों में संकट अधिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed