{"_id":"efdac17317dad83480ce4f5b708277ed","slug":"nomination-for-padma-awards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदम पुरस्कारों के लिए उत्तराखंड से सात नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदम पुरस्कारों के लिए उत्तराखंड से सात नाम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Oct 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले पदम पुरस्कारों के लिए सात नामों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी है।
विज्ञापन
सुभाष कुमार के तरफ से भेजे गए नाम
यह सूची मुख्य सचिव सुभाष कुमार की तरफ से भेजी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का नाम पदम विभूषण के लिए भेजा गया है। बहुगुणा अविभाजित यूपी के मुख्यमंत्री रहने के अलावा कद्दावर राजनीतिज्ञों में रहे हैं और केंद्र में भी महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए यह पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति की गई है। इसके अलावा हेल्थ सेक्टर में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए स्व. बृज किशोर धस्माना (स्वामी राम) का नाम पदम भूषण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पदमश्री के लिए पांच नाम भेजे गए हैं। संस्कृति व कला के क्षेत्र में बसंती देवी बिष्ट और प्रीतम भरतवाण का नाम भेजा गया है।
इसके अलावा हेल्थ सेक्टर में काम करने के लिए डॉ. महेश कुडियाल के नाम की संस्तुति की गई है। साहित्य के क्षेत्र में पूर्व आईपीएस चमनलाल प्रद्योत का नाम पदमश्री के लिए भेजा गया है।