फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no one can know and sting inquiry start.

भनक तक नहीं लगी और शुरू हो गई स्टिंग की जांच

Sat, 30 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
no one can know and sting inquiry start.
हरीश रावत - फोटो : file photo

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कथित स्टिंग आपरेशन की सीबीआई जांच की जमीन उसी दिन तैयार हो गई थी, जिस दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूरे प्रकरण की शीर्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी।

विज्ञापन


यह भी चर्चा थी कि भट्ट का सीबीआई जांच की मांग करना पार्टी की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। सीबीआई जांच शुरू होते ही राज्य की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देकर केंद्र को कोसा और भाजपा ने इसे उचित कदम करार दिया।
विज्ञापन


कब गई चिठ्ठी, किसी को खबर नहीं
सीबीआई जांच का आदेश कब किया गया, किसी को भनक तक नहीं लगी। राजभवन का आदेश होते ही शासन ने अपनी तरफ से अधिसूचना जारी कर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इसके बाद चिट्ठी कब केंद्र गई और केंद्र ने कब सीबीआई को प्रारंभिक जांच का इशारा किया, यह खबर तब लगी जब शुक्रवार को स्टिंग करने वाले पत्रकार उमेश कुमार शर्मा सीबीआई के बुलावे पर सीडी सौंपने निदेशालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक महीने बाद स्टिंग आपरेशन के सीबीआई को सौंपे जाने से हलचल और तेज हो गई है। हालांकि कांग्रेस ने इसे लेकर अभी बयानबाजी भर की है, लेकिन यह भी हो सकता है कि यदि बात बिगड़ती दिखी तो फिर इस मुद्दे को भी जनता के बीच ले जाया जाएगा। इधर, शासन में ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी अधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed