{"_id":"fbba3c17e174d76f4261a47a0865ff9b","slug":"no-hearing-on-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी से हुई मारपीट पर कोई सुनवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी से हुई मारपीट पर कोई सुनवाई नहीं
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Sep 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रक्षा मंत्रालय के संस्थान सीक्यूए (आई) में अधिकारी के साथ हुई मारपीट के खिलाफ कोई कार्रवाई करने वाला नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। वहीं वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी जांच के नाम पर चुप्पी साधे हैं। प्रशासनिक अधिकारी सलीम अहमद के साथ 14 सितंबर को कार्यालय में घुसकर जूनियर कर्मचारियों ने मारपीट के साथ तोड़फोड़ की थी। सलीम ने 16 सितंबर को एसएसपी को शिकायत दी, लेकिन मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
सलीम ने बताया कि उनका कुछ माह पूर्व नई दिल्ली से तबादला हुआ है। कार्यालय में अनुशासन के लिए कुछ नई व्यवस्थाएं कार्यालय में बनाई जो कुछ कर्मचारियों को रास नहीं आ रही थी। प्रशासनिक अधिकारी से हुई मारपीट को 6 दिन बीतने के बाद सीक्यूए (आई) के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन