{"_id":"6a99ddcadf67b1189f090a42","slug":"nitin-navin-to-visit-uttarakhand-on-september-9-to-devise-a-winning-strategy-dehradun-news-c-5-drn1043-1057315-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जीत की रणनीति बनाने नौ सितंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जीत की रणनीति बनाने नौ सितंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर नौ सितंबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वे प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नितिन नवीन के दौरे पर कहा कि 2027 के चुनाव में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने में यह दौरा महत्त्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी जिताऊ चुनावी रणनीति बनाएगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक करेंगे और सांगठनिक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि अपनी यात्रा के अगले दिन भाजपा अध्यक्ष पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान पर एक बैठक लेंगे। बैठक में वे चुनावी रणनीति पर अपना मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद वे पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे और अपराह्न में सिख गौरव सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
(ब्यूरो)