{"_id":"6747ba3fff983f55ee036053","slug":"nikay-chunav-may-be-held-in-december-uttarakhand-state-election-commission-intensified-their-preparation-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने की अपनी तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने की अपनी तैयारी तेज
Thu, 28 Nov 2024 06:06 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:06 AM IST
सार
नगर निकाय चुनावों के लिए कुछ प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं। जिस वजह से देरी हो रही है।
ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को राजभवन से इस सप्ताह मंजूरी मिलने के आसार है।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव दिसंबर माह में हो सकते हैं। इस हिसाब से शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस सप्ताह ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को राजभवन से मंजूरी भी मिल सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, नगर निकाय चुनावों के लिए कुछ प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं। इनमें पहली है अध्यादेश पर फैसला। शासन ने ओबीसी आरक्षण लागू करने संबंधी अध्यादेश राजभवन को भेजा है, जिस पर इस सप्ताह राजभवन मंजूरी दे सकता है। अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर निर्णय होगा। मुख्यमंत्री को इस पर अनुमोदन देना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...National Winter Games: हो जाएं तैयार...उत्तराखंड को मिली मेजबानी, औली में 29 जनवरी से होंगे विंटर गेम्स
विज्ञापन
नियमावली आने के बाद आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया जिलाधिकारियों के स्तर से होगी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करेगा। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर के आसपास अधिसूचना जारी हो सकती है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराने की योजना पर काम चल रहा है।