{"_id":"85b3079b7e5732a23851ef6076e5fb0a","slug":"new-born-child-dead-body-find-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून नाले में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून नाले में मिला नवजात का शव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के भंडारी बाग में रविवार की सुबह नाले में नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने कुछ माह पूर्व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया था कि लावारिश में नवजात या भ्रूण मिलने पर पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। लेकिन यहां उनके ही निर्देश को पलीता लगाया जा रहा है। देर रात तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
रविवार को सुबह करीब दस बजे पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र भंडारी बाग गली नंबर दो के नाला में कुछ बच्चे कबाड़ चुन रहे थे। इस दौरान उन्हें नाला में एक नवजात का शव दिखाई दिया। यह देखकर वह शोर मचाने लगे। इतने में आसपास के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
पार्षद महिपाल धीमान ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले में से शव को बाहर निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। मगर नवजात के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पटेलनगर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि नवजात देखने में करीब दो माह का लग रहा है। मृत्यु के बाद किसी ने शव को नाले के किनारे दबा दिया होगा। पानी के बहाव के चलते शव ऊपर आ गया होगा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
गौरतलब है कि दून के नालों में नवजात का शव तथा भ्रूण मिलना कोई नयी बात नहीं है। इससे पूर्व भी पुलिस को कई भ्रूण व नवजात का शव मिल चुका है लेकिन किसी में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जबकि एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने सभी थानाध्यक्षों को पूर्व में निर्देश कर चुके हैं कि इस तरह के मामले में पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। लेकिन यहां एसएसपी के निर्देश को कोई पालन करने को तैयार नहीं है।
किसी का तो है जिगर का टुकड़ा
घटना स्थल पर मौजूद क्षेत्रवासियों की जुबान से एक ही बात निकल रही थी कि जिसने भी यह किया बहुत गलत किया। यह किसी का तो जिगर का टुकड़ा होगा। नाले में नवजात को फेकते समय दंपति का कलेजा कैसे नहीं पसीजा। अगर नहीं पालना था तो चुपके से पालना में ही डाल दिए होते। कम से कम नवजात की जिंदगी तो बच जाती।