फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari will create problem for congress

एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान

Wed, 02 Apr 2014 09:19 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 02 Apr 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
nd tiwari will create problem for congress

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर इस बार चुनाव रोचक हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी के निर्दलीय चुनाव लड़ने की रायशुमारी से सीट पर चुनावी समीकरण बदलने के कयास तेज हो गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!
विज्ञापन


एनडी तिवारी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे तो कइयों की लुटिया डूब सकती है। वहीं वोटों का ध्रुवीकरण होने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़नी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस आलाकमान इसको लेकर चिंतित है, यही वजह है कि प्रत्याशियों की घोषणा करने में देरी हो रही है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर 1998 से लगातार कांग्रेस के सांसद चुने गए हैं।

कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा सकते हैं तिवारी

nd tiwari will create problem for congress

केसी सिंह बाबा भी लगातार दूसरी बार जीते हैं। तीसरी बार भी उनको ही टिकट मिलने की चर्चा है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लग सकती है। मौजूदा समीकरण कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं।

इस सीट पर अधिकांश चुनावों में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'

नैनीताल सीट से एनडी तिवारी बतौर कांग्रेसी प्रत्याशी के रूप में 1980, 1996 और 1999 में सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। नैनीताल जिले के पदमपुरी में उनका पैतृक घर है। तराई उनका राजनैतिक गढ़ रहा है।

सिडकुल भी एनडी तिवारी की देन है। इस सीट पर तिवारी के प्रशंसकों और समर्थकों के रूप में वोटरों की एक बड़ी संख्या है, जो वर्तमान में कांग्रेस से जुड़े हैं। तिवारी चुनाव लड़े तो वोटों का ध्रुवीकरण होना तय है।

एनडी ने गाया...एकला चलो रे

nd tiwari will create problem for congress

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने कहा कि इस देश की रीढ़ युवा हैं और भारत को आगे बढ़ाने के लिए नौजवान उठो।

उन्होंने रविंद्रनाथ टैगोर का एकला चलो रे..एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस का कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा...गीत गाकर युवाओं में ऊर्जा का संचार किया।

पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी का कार्यकर्ताओं व शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भव्य स्वागत किया। मंगलवार को डॉ. सुशीला तिवारी महाविद्यालय एवं बीएड कॉलेज में अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि कल तक हमारा देश इंग्लैंड और अमेरिका को देखता था, लेकिन अब इन देशों की नजर हमारे भारत पर टिकी है। युवाओं के बलबूते ही भारत विकास की ऊंचाई को छुएगा।

कांग्रेसियों से मिलकर यादों में खोए तिवारी

nd tiwari will create problem for congress

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के सितारगंज पहुंचने पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी और बुजुर्गों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पढ़ें, राजधानी देहरादून के स्कूलों में चलता है 'धंधा'

इस दौरान पूर्व सीएम तिवारी वरिष्ठ व बुजुर्ग नेता और कांग्रेसियों से मिलकर अपनी पुरानी यादों में खो गए। तिवारी ने उनसे क्षेत्र का हाल जाना और काफी देर तक होटल में गुफ्तगू करते रहे। तिवारी के सीधे संवाद से कार्यकर्ता गदगद नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed