फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   national junior skiing championship

देश के फलक पर छाया किसान का बेटा

Tue, 04 Mar 2014 12:53 PM IST
विजय बमोला/ अमर उजाला, औली
विजय बमोला/ अमर उजाला, औली Updated Tue, 04 Mar 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
national junior skiing championship

दस वर्ष की उम्र से औली की ढलानों पर कभी लुढ़कता, कभी संभलता एक किसान का बेटा महेंद्र अपने को सातवें आसमान पर महसूस कर रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, अब जाकर रामनगर में शांत हुई फेसबुक की 'आग'

औली में चल रही स्कीइंग की राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में महेंद्र ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है।

पढ़ें, 'गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने की ओर बढ़े रावत'
विज्ञापन


जोशीमठ के रविग्राम निवासी महेंद्र सिंह ने वर्ष 2006 में औली की ढलानों पर लकड़ी की स्की बनाकर स्कीइंग की शुरुआत की थी।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहली बार चयन

national junior skiing championship

स्कीइंग का जुनून इतना कि जब भी औली बर्फ से लकदक होती तो महेंद्र औली के स्लोप पर स्कीइंग के लिए पहुंच जाता था।

पढ़ें, 'आपदा के दौरान बाप-बेटे का नहीं था': जनरल चैत

महेंद्र ने वर्ष 2011 में स्वयं की स्की खरीदी। तब से वह लगातार औली में स्कीइंग का अभ्यास करता रहा। इसका प्रतिफल यह रहा कि बीते वर्ष गुलमर्ग में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए महेंद्र का पहली बार चयन हुआ।

पढ़ें, कैलास मानसरोवर यात्रा के बारे में जानें सबकुछ

लेकिन उसे यहां सफलता नहीं मिली। इस वर्ष भी गुलमर्ग में आयोजित चैंपियनशिप में महेंद्र ने प्रतिभाग किया, लेकिन वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा।

फट्टे पर फिसलते-फिसलते जीत लिया गोल्ड

national junior skiing championship

लकड़ी के फट्टे पर बर्फीली ढलान पर शौकिया फिसलने वाले अतुल भट्ट का सफर गत वर्ष सीनियर स्कीइंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल तक पहुंच गया। आईटीबीपी जवान अतुल ने सीनियर सलालम में सोना जीता था।

पढ़ें, 'आपदा के दौरान बाप-बेटे का नहीं था': जनरल चैत

600 मीटर लंबे ट्रैक पर लगे 65 गेट पार करने में उन्हें सिर्फ 54.18 सेकंड लगे। औली स्थित आईटीबीपी के माउंटेनियरिंग एंड स्कीइंग ट्रेनिंग सेंटर औली में तैनात अतुल भट्ट मूलत: जोशीमठ के रहने वाले हैं।

अतुल ने बताया कि सात साल की उम्र में गांव के दूसरे बच्चों को देख उनमें भी बर्फ पर फिसलने का शौक जगा। तब बर्फ की ढलान पर वे लकड़ी के फट्टे लेकर फिसलते थे।

पढ़ें, कैलास मानसरोवर यात्रा के बारे में जानें सबकुछ

वर्ष 2007 में वह आईटीबीपी में भर्ती हुए और 2008 में औली आ गए। यहां ट्रेनिंग सेंटर में स्कीइंग की बारीकियां सीखने के साथ आपात स्थिति में रेस्क्यू और बॉर्डर सुरक्षा का काम भी सीखा।

चार नेशनल खेल चुके अतुल के नाम एकमात्र गोल्ड मेडल बीते साल औली में ही आया। उन्होंने बताया कि वह हर रोज अभ्यास कर टाइमिंग सुधारने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

फाइनल मुकाबला मंगलवार को

national junior skiing championship

जाइंट सलालम के 1996-97 पुरुष आयु वर्ग में फारूख उसमान (जेएंडके) ने स्वर्ण, अवान मेलसन (पंजाब) ने रजत और महेंद्र भुजवाण (उत्तराखंड) ने कांस्य पदक जीते।

पढ़ें, 'आपदा के दौरान बाप-बेटे का नहीं था': जनरल चैत

इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में आंचल ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने स्वर्ण और अविदा खान (जेएंडके) ने रजत पदक जीता। जाइंट सलालम चिल्ड्रन रेस 1993-95 आयु के बालक वर्ग में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर हिमाचल प्रदेश की टीम ने कब्जा किया।

पढ़ें, कैलास मानसरोवर यात्रा के बारे में जानें सबकुछ

टीम के रजत ठाकुर ने स्वर्ण, सुनील ठाकुर ने रजत और शिवम ने कांस्य पदक जीते। चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed