{"_id":"697cc0093ae7bf4e3c053b70","slug":"narendra-singh-negi-called-for-participation-in-the-mahapanchayat-dehradun-news-c-5-drn1043-890238-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नरेंद्र सिंह नेगी ने महापंचायत में शामिल होने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नरेंद्र सिंह नेगी ने महापंचायत में शामिल होने का किया आह्वान
विज्ञापन
आठ फरवरी को परेड ग्राउंड में अंकिता को न्याय दिलाने के लिए होगी महापंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की आठ फरवरी को परेड ग्राउंड में होने वाली महापंचायत को प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का समर्थन मिला है। नेगी ने लोगों से इस महापंचायत और संघर्ष में शामिल होने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, इससे अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा सकेगा।
संघर्ष मंच के मुताबिक नरेंद्र नेगी का स्पष्ट कहना है कि अंकिता को न्याय दिलाने की यह लड़ाई पूरे उत्तराखंड की आत्मा, अस्मिता और पहाड़ की बेटियों के सम्मान की लड़ाई है। यदि आज अन्याय के खिलाफ सामूहिक स्वर नहीं उठा, तो कल पहाड़ की हर बेटी असुरक्षित महसूस करेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें। यह महापंचायत न्याय, संवेदना और मानवीय मूल्यों के पक्ष में एक जनआंदोलन है। पहाड़ की संस्कृति ने हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा दी है, आज उसी परंपरा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस अवसर पर अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच से कमला पंत, मोहित डिमरी, उमा भट्ट, सूरज नेगी, नवीन जोशी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलनकारी उपस्थित रहे।