फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi rally in uttarakhand state

'16 मई को मिल जाएगा मां-बेटे को जवाब'

Sat, 03 May 2014 06:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 May 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in uttarakhand state

उत्तराखंड में शनिवार को ताबड़तोड़ रैलियां करते हुए जब मोदी रूड़की पहुंचे तो उनके चेहरे पर थकान थी, गला भी खराब था पर युवाओं की गर्मजोशी ने सारी थकान मिटा दी।

विज्ञापन


भीड़ ने भाजपा प्रत्याशी निशंक में भी जोश भर दिया है। देहात से ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर आई भीड़ को भाजपाई बढ़त के रूप में देख रहे हैं।

मोदी ने राहुल के सवाल पर कौन करता है क्रोध की राजनीति वाले राहुल के सवाल पर ही राहुल गांधी को घेरा। मोदी ने इंदिरा से लेकर राहुल गांधी तक के क्रोध की राजनीति के आधा दर्जन उदाहरण दिए और पब्लिक से पूछा अब बताओं कौन करता है क्रोध की राजनीति।
विज्ञापन

केद्र में मां-बेटे, राज्य में पति-पत्नी सरकार

narendra modi rally in uttarakhand state

मोदी ने रूड़की की रैली में केंद्र व उत्तराखंड की राज्य सरकार पर जमकर वार किया। कहा कि केंद्र में मां बेटे और उत्तराखंड में पति पत्नी की सरकार कोढ़ बन गई।

इस वंशवाद को यहीं पर दफन कर दो। गंगा मैय्या की गोद का दिया हवाला। सोनिया से लेकर मायावती और लालू पर भी साधा निशाना। कहा तीन सौ कमल चाहिए, उत्तराखंड से पांच नहीं दे सकते क्या।

मोदी ने अपने 40 मिनट के भाषण में 32 बार भाइयों बहनो, 14 बार राहुल भैया और 11 बार सोनिया को मैडम कहकर संबोधित किया।

मिल जाएगा मां-बेटे को जवाब

narendra modi rally in uttarakhand state

श्रीनगर रैली में मोदी ने आम चुनावों के दौरान पहली बार राजीव गांधी पर सीधा हमला बोला। मोदी ने कहा कि राजीव गांधी ने आंध्र के सीएम का अपमान किया था।

रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा क‌ि कांग्रेस सरकार दस साल तक उन्हें बदनाम करती रही। कांग्रेस की हमेशा से दूसरों को बदनाम करने की पुरानी आदत रही है। मोदी ने कहा क‌ि मां-बेटे की सरकार ने देश को बरबाद कर दिया।

मोदी ने कहा क‌ि 16 मई को मां बेटे को जवाब मिल जाएगा। देश की जनता ने अपना फैसला कर लिया है। 16 मई को इसका ऐलान हो जाएगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड में उत्तराखंड का ही मॉडल चलेगा

narendra modi rally in uttarakhand state

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर हैं। एक ही दिन में उनकी चार जनसभाएं हैं। मोदी ने सबसे पहले पौड़ी संसदीय सीट के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया।

यहां उन्होंने कहा कि मुझे आज भी दुख और कसक है कि आपदा के दौरान मैं दुखी-पीड़ित लोगों के आंसू नहीं पोछ पाया। दर्द नहीं बांट पाया।

मुझे वहां तक जाने की इजाजत नहीं दी गई। जनता से कहा कि देश के खजाने के लुटेरों को दूर भगाओ। आप ने साठ साल तक शासक चुनाव, अब सेवक चुनिए।

चार घंटे में चार जनसभाएं

narendra modi rally in uttarakhand state

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फिर उत्तराखंड के श्रीनगर से चुनावी दौरा शुरू कर चुके हैं।
हालांकि मोदी का यद दौरा उनके तय समय 9 बजे से 3 घंटे देर 12 बजे शुरू हुआ है।

एक ही दिन में उनकी चार जनसभाएं होनी हैं। मोदी सबसे पहले जनसभा पौड़ी संसदीय सीट के श्रीनगर के राजकीय महिला आईटीआई मैदान में सुबह नौ बजे संबोधित करेंगे।

उसके बाद अल्मोड़ा के कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर मैदान में साढ़े दस बजे उनकी जनसभा होगी।

रूद्रपुर में भी करेंगे सभा

narendra modi rally in uttarakhand state

अल्मोड़ा से मोदी रुद्रपुर पहुंचेंगे जहां खेड़ा रोड किच्छा बाईपास रोड में उनकी जनसभा साढ़े ग्यारह बजे होगी।

नैनीताल संसदीय सीट के बाद मोदी की आखिरी जनसभा हरिद्वार सीट के रुड़की लिथो प्रेस मैदान में 1.25 बजे होनी है। टिहरी सीट के लिए मोदी मंगलवार को ही हरबर्टपुर का दौरा कर चुके हैं।

मोदी की रैलियों को देखते हुए रैली स्थल के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed