{"_id":"0fda306fe34ed4622033299f38dbd77d","slug":"naredra-modi-dehradun-visit-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: दो लाख की भीड़ करेगी नमो-नमो!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: दो लाख की भीड़ करेगी नमो-नमो!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Dec 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के बड़े नेताओं ने मंगलवार को देहरादून में नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर मंथन किया। कई बड़े निर्णय हुए। परेड ग्राउंड के आस पास पांच बड़े चौहारों पर एलईडी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
तैयारी का जायजा
शंखनाद रैली में भाग लेने के लिए दूर दराज से आने वाले लोगों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी पार्टी करेगी। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने सभी नेताओं व समितियों के साथ तीन चरणों में बैठक कर तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा प्रभारी सुबह ही देहरादून पहुंचे और पार्टी मुख्यालय पर ग्यारह बजे पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी व भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, रैली संयोजक हरबंश कपूर, सदस्य मदन कौशिक, मेयर विनोद चमोली समेत पूरेसंयोजक मंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की प्रगति जानी।
विज्ञापन
इसके बाद सभी नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी परेड ग्राउंड रैली स्थल पर गए और पूरा जायजा लिया। इस अवसर पर वहां मौजूद एडीएम प्रशासन हरक सिंह रावत, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर और सिटी मजिस्ट्रेट गुणवंत के साथ सुरक्षा व्यवस्था व अन्य इंतजाम पर चर्चा की।
तीन बजे हुई दूसरी बैठक में रैली के लिए गठित 22 समितियों के साथ विचार विमर्श किया। प्रभारी ने सभी समितियों से एक एक कर प्रगति रिपोर्ट ली। प्रभारी ने पुन: पांच बजे पार्टी के प्रमुख बड़े नेताओं के साथ अलग से बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
दो लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने बताया कि रैली में दो लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। ग्राउंड छोटा है इसलिए आधा किमी के दायरे में पांच बड़े चौराहों पर एलईडी व ध्वनि विस्तारक यंत्र लगेंगे।
दो तीन सौ स्वागत द्वार
नौं दिसम्बर से परेड ग्राउंड पर काम शुरू हो जाएगा और तीनों पूर्व सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभी राज्य में भ्रमण करेंगे। बाजार में दो तीन सौ स्वागत द्वार लगाए जाने हैं। देहरादून समेत सभी जिलों से भीड़ जुटाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
रैली में आने वाले लोगों को रात्रि विश्राम के लिए स्थानीय धर्मशालाएं, बैंकट हाल, निजी विद्यालय आरक्षित कर लिए गए हैं। कुमाऊं से आने वाले लोग रात में हरिद्वार व काशीपुर में ठहरेंगे।