फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda devi raj jat yatra of uttarakhand

महिलाओं के दुख-दर्द की साक्षी हैं मां नंदा

Wed, 20 Aug 2014 01:30 PM IST
जाख से सुधाकर भट्ट
जाख से सुधाकर भट्ट Updated Wed, 20 Aug 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
nanda devi raj jat yatra of uttarakhand

ईड़ा बधाणी और नौटी के बीच का छोटा सा गांव है जाख। ईड़ा बधाणी से सीधी दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर नंदा यहां पहुंचीं हैं।

विज्ञापन


गांव पर पलायन की छाया कम
सड़क से थोड़ी दूर पर भरापूरा गांव। नंदा का स्वागत करने के लिए उमड़े गांव वालों की संख्या बता रही है कि गांव पर पलायन की छाया कम पड़ी है। गांव पर नंदा का आशीर्वाद है शायद। खेतों में फसल लहलहा रही है।

गांव में पानी की कोई कमी नहीं है। हजारों की तादाद में यात्रियों के साथ शामिल मैं इस गांव की खूबसूरती को निहारता रह गया। गांव के एक छोर पर मणी खाल है तो दूसरे छोर पर एक बड़े से तुन पेड़ की छाया में बना शिवालय।
विज्ञापन


गांव वालों के मुताबिक पेड़ दो से तीन सौ साल पुराना है। हरियाले खेतों के बीच नंदा की लाल रंग की छंतौली और यात्रियों की लंबी कतार गांव की खूबसूरती में एक अलग ही रंग घोलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदा के दुख दर्द का साक्षी बन रहा गांव
नंदा ने सदियों पहले इस गांव से होकर यात्रा की होगी। तब से नंदा हर बार राजजात में इस गांव से होकर जाती है। नंदा की बारह साल की जात के सहारे ही यह गांव शायद पहाड़ की कठिनाइयों में भी जिंदगी का हौसला बनाए हुए है।

नंदा को पता है कि पहाड़ का दुख-दर्द क्या होता है। यात्रा का हर गांव नंदा के इस दुख दर्द का साक्षी भी बन रहा है। इसी बहाने गांव की बहू-बेटियां अपना दुख-दर्द भी साझा करती हैं।

यात्रा में ही नंगे पांव शामिल एक बुजुर्ग महिला ने मुझे इसका मर्म समझाया। कहा-इन यात्रा क्या ह्वै जैमा क्वी कष्ट ही नी (वह यात्रा ही क्या जिसमें कष्ट न हो)।


ऊंचे पहाड़ों की यात्रा में एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव तक बीच के ग्रामीण शामिल होते ही हैं। नंदा की यह यात्रा पहाड़ की महिलाओं की ही यात्रा है।

हर गांव में नंदा के स्वागत में महिलाएं उमड़ रही हैं। पुरुष भी स्वागत में शामिल हैं पर उनकी भूमिका व्यवस्था बनाने तक की है।

मैन त रुद्रप्रयाग जाण हे दिदी

यात्रा सपाट सड़कों से कई जगह होकर गुजरती है। ऐसे में दूर-दराज की महिलाएं इस कोशिश में भी रहीं कि गाड़ी के जरिए सड़क पर नंदा से भेंट कर ली जाए।

दियारकोट मे ऐसी ही एक महिला सड़क पर नंदा की छंतौली का इंतजार करती मिली। उन्हें रुद्रप्रयाग लौटना था। उन्हें घर में बंधी गाय भैंसों की चिंता भी थी। देर होती तो गाय को चारा कौन देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed