फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nakraunda murder case, police inspector line hazir.

पुलिस पर गिरी गाज, एसओ लाइन हाजिर

Sat, 20 Sep 2014 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Sep 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
nakraunda murder case, police inspector line hazir.

राजधानी दून के चर्चित नकरौंदा डकैती-हत्याकांड में पुलिस की नाकामी की गाज रायपुर एसओ मुकेश त्यागी पर गिर गई।

विज्ञापन


त्यागी को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर एसओजी प्रभारी अब्दुल कलाम को भेजा गया है। आरोप है कि बार-बार समय देने के बाद भी वह हत्यारों का सुराग लगाने में विफल रहे हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात बारह दारोगाओं को इधर से उधर किया गया है।

नकरौंदा में सहायक कृषि अधिकारी सुरेन्द्र सिंह थपलियाल के इकलौते बेटे अंकित थपलियाल की दस सितंबर की तड़के डकैती के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस दिन से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। दो बार हाइवे जाम होने के बाद पुलिस केवल समय लेती रही।

विज्ञापन

बारह अन्य दारोगाओं की कुर्सी हिली

nakraunda murder case, police inspector line hazir.

हत्याकांड के बाद पुलिस को सीएम हरीश रावत ने भी अल्टीमेटम दिया था लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई। मामले में पुलिस की खूब किरकिरी हो रही थी। आखिरकार एसएसपी अजय रौतेला ने रायपुर एसओ मुकेश त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया। एसओजी प्रभारी अब्दुल कलाम की ताजपोशी कर अब उन्हें खुलासे की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, एसएसपी के पीआरओ शंकर सिंह बिष्ट को अब ऋषिकेश कोतवाली का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। उनके स्थान उप निरीक्षक महीपाल रावत को पीआरओ बनाया गया है। उप निरीक्षक रवि सैनी को एसओजी का प्रभारी बनाया है।

पुलिस लाइन में तैनात दारोगा कमल कुमार को डालनवाला, प्रमोद शाह को बसंत विहार, ओमबीर सिंह रावत को कोतवाली, रफत अली को पटेलनगर, नीलांबर दत्त को डोईवाला, प्रदीप राणा को शहर कोतवाली, हरि सिंह को थाना जीआरपी में भेजा गया है। नकरौंदा की वारदात के बाद हर्रावाला से लाइन हाजिर हुए दारोगा मान सिंह को अब नेहरु कॉलोनी थाने में तैनाती दी गई है।

अल्टीमेटम के पांच दिन हुए पूरे

nakraunda murder case, police inspector line hazir.

नकरौंदा कांड में ग्रामीणों से खुलासे को लिए गए सात दिन में पांच शुक्रवार को पूरे हो गए लेकिन पुलिस डकैतों को खोज नहीं पाई है। नाकाम पुलिस अब मैनेजमेंट के जरिए विरोध के स्वरों को दबाने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस के कई मैनेजमेंट गुरु अपने चहेतों के जरिए पुलिस पक्ष में माहौल बनाने में लग गए हैं।

एडीजी मीणा ने रात में किया भ्रमण
राजधानी पुलिस की फजीहत के बाद एडीजी कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा को पुलिस में जान फूंकने का जिम्मा सौंपा गया है। बैठक करने के बाद रात मे वह दो बार सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले चुके है।

वृहस्पतिवार रात को मीणा फिर पुलिस सक्रियता जानने के लिए निकल गए। एसपी सिटी अजय सिंह के साथ उन्होंने मोथरोवाला, बालावाला आदि आउटर कॉलोनियों में भ्रमण किया।

विज्ञापन

डालनवाला और मसूरी सीओ भी बदले

nakraunda murder case, police inspector line hazir.

एसएसपी ने दो सीओ के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किया है। डालनवाला सीओ रामेश्वर प्रसाद डिमरी को अब सीओ मसूरी बनाया है। सीओ मसूरी रहे प्रमोद कुमार को अब डालनवाला सीओ की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमोद इससे पहले सीओ सिटी रह चुके हैं।

हर्रावाला में बनेगा चेकिंग प्वाइंट
नकरौंदा की घटना के बाद बाहरी तत्वों की निगरानी करने के लिए अब हर्रावाला पुलिस चौकी के बाहर चेकिंग प्वाइंट तैयार किया जा रहा है। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि जोगीवाला में अब चेकिंग संभव नहीं है।

इस लिहाज से हर्रावाला में यह व्यवस्था की गई है। रात्रि में प्रकाश व्यवस्था करा दी गई है। चेकिंग के लिए अलग पुलिस बल दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed