OMG: इस घर में रोजाना धधक उठती है रहस्यमयी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में मुंडाखेड़ा कलां के एक व्यक्ति के घर में रहस्यमय ढंग से चार दिनों से आग लग रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
आग कपड़ों में ही नहीं बल्कि देखते ही देखते फर्श पर भी लग जा रही है। अचानक आग लगने की घटना को देखने के लिए घर में लोगों का तांता लगा रहता है। घटना को देखकर परिवार के साथ साथ ग्रामीण भी दहशत में हैं।
मुंडाखेड़ा कलां गांव में प्रवीण पुत्र पितंबर सिंह के घर में करीब एक महीने पहले घर के कपड़ों पर खून मिला, जिसके बाद घर में अनेक रहस्यमय घटना हो रही है।
पहले कपड़े पर मिला खून
प्रवीण सैनी बताते हैं कि कपड़ों पर खून आने के बाद घर में दो नवंबर से रहस्यमय ढंग से आग लगने लगी। गुरुवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक करीब छह-सात बार आग लग चुकी है।
बुधवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक ग्रामीणों के सामने करीब 15 से 16 बार घर में रखे सामान में अचानक आग लग गई।
आग कपड़ों और प्लास्टिक की टोकरी अखबार आदि में तो लग ही रही है, इसके अलावा ग्रामीणों के सामने देखते ही देखते फर्श पर भी आग की लपट उठने लगती है, जिसे देख परिवार और ग्रामीण दहशत में है।