फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mussoorie ready for new year celebration.

न्यू ईयर के स्वागत को मसूरी तैयार

Thu, 24 Dec 2015 01:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 24 Dec 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
mussoorie ready for new year celebration.

पहाड़ों की रानी मसूरी में न्यू ईयर का जश्न मनाने का अपना अलग ही मजा है।

विज्ञापन


यहां का सर्द मौसम और पहाड़ों की ऊंची वादियों के बीच म्यूजिक और मस्ती का माहौल बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां के होटल और रिसोर्ट वालों की मेहमाननवाजी और सैलानियों को लुभाने वाले आकर्षक पैकेज भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।

अधिकांश होटलों ने टू नाइट थ्री डेज के पैकेज निकाले हैं, जिसमें वेलकम ड्रिंक, ब्रेकफास्ट, लंच-डीनर, कॉकटेल, मोकटेल और डिनर विथ डांस शामिल हैं। पैकेज की कीमत होटलों की कैटेगिरी के आधार पर हैं। मध्यवर्गीय होटलों में टू नाइट थ्री डेज का पैकेज 12 हजार हैं, जबकि थ्री स्टार से लेकर फाइव स्टार होटल के पैकेज 20 से लेकर 54 हजार तक के हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि नगर में विंटरलाइन कार्निवाल के चलते पिछले तीन सालों से न्यू ईयर ईव पर अप्रत्याशित भीड़ जुटने की संभावना है। बड़े और मझोले होटलों में पचास फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिन होटलों में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य होटलों में 25 दिसंबर के बाद बुकिंग की संभावना है। जेपी रेसीडेंसी के वाइस प्रेसीडेंट अनिल शर्मा ने बताया कि होटल जेपी रेसीडेंसी में टू नाइट थ्री डेज का पैकेज 54 हजार रुपये का है।

इसमें डांस, ड्रिंक, डिनर, लंच और ब्रेक फॉस्ट शामिल हैं। होटल फोर्ट रिसोट रॉयल आर्किड के महाप्रबंधक धनंजय सिंह ने बताया कि कपल के लिए आकर्षक पैकेज नौ हजार रुपये में उपलब्ध है। आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ म्यूजिकल नाइट में लाइव बैंड थीम रखी गई है।

होटल गोल्डन पॉम के महाप्रबंधक हर्षपति सेमवाल ने बताया कि टू नाइट थ्री डेज का पैकेज 30 हजार रुपये प्रति रूम है, इसमें अनलिमिटेड ड्रिंक और ब्रेक फास्ट और दो मेजर मील शामिल हैं।


होटल सिल्ट्रॉन के महाप्रबंधक राकेश भदोला ने बताया कि न्यू ईयर ईव के लिए होटल में खास पैकेज रखा गया है। उनका पैकेज 20 से लेकर 30 हजार रुपये तक है। इसके अलावा नगर के कई होटलों में क्रिसमस के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। होटल जेपी में पल्म केक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed