फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mussoorie-dun road damaged due to rain.

बारिश से मसूरी-दून मार्ग बहा, भारी वाहनों पर रोक

Thu, 16 Jul 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 16 Jul 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
mussoorie-dun road damaged due to rain.

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के पास बीते मंगलवार पुश्ता गिरने के बाद से यहां वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बारिश के कारण इस जगह पर सड़क और कट गई।

विज्ञापन


इसके कारण यातायात कुछ देर तक रोकना पड़ा। पुलिस ने भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया है। इसके चलते रोडवेज की बस से आने-जाने वाले यात्रियों को पैदल ही खतरनाक बनी सड़क को पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बारिश के चलते निर्माण कार्य में दिक्कत
बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे विधायक गणेश जोशी ने डीएम और लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी से अपने गंतव्य तक लौटने वाले पर्यटक और अन्य लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजने को कहा। बाद में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुश्ते की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। मगर लगातार बारिश के चलते निर्माण कार्य में दिक्कतें पेश आ रही हैं।


सवारियां उतार आगे बढ़ रही रोडवेज
कोल्हूखेत में पुलिस ने भारी मालवाहक वाहनों पर रोक लगा दी है। बसों को भी सवारी उतारने के बाद ही सड़क पार करने दी जा रही है। लगातार बारिश से पुश्ते के और जगह से भी धंसने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed